Friday, March 13, 2026
Gazab

कोटा: चलती बाइक की सीट के नीचे छिपा था सांप, पीछे बैठे युवक को डसा!

कोटा: चलती बाइक की सीट के नीचे छिपा था सांप, पीछे बैठे युवक को डसा!
कोटा: चलती बाइक की सीट के नीचे छिपा था सांप, पीछे बैठे युवक को डसा!

राजस्थान के कोटा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सड़क पर दौड़ती एक बाइक पर अचानक सांप निकल आया। बाइक पर दो युवक सवार थे। सांप ने पीछे बैठे युवक को पहले उंगली पर और फिर कूल्हे के पास डस लिया। सांप को देखते ही दोनों युवक घबरा गए और बाइक छोड़कर दूर हट गए। घायल युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि करीब पौने दो फुट लंबा सांप बाइक की सीट के नीचे छिपा बैठा था। शर्मा ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

स्नेक कैचर के अनुसार, संभवतः बाइक खड़ी रहने के दौरान सांप सीट के नीचे घुस गया होगा और वजन का दबाव पड़ने पर उसने युवक को डस लिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि गर्मी बढ़ने के साथ सांप बाहर निकलने लगते हैं, इसलिए लोगों को बाइक या कार इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह चेक कर लेना चाहिए।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply