Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ का पर्व जितना महिलाओं के लिए खास होता है, उतना ही पुरुषों के लिए भी खास होता है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें पतिपत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने का खास मौका होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में पतियों का फर्ज बनता है कि, करवा चौथ पर अपनी पत्नियों को खुश रखें। उन्हें खुश रखने के लिए आपको कोई उनके पसंद का गिफ्ट देना चाहिए। अगर आपको आइडिया नहीं है कि क्या गिफ्ट दें तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप इन 6 चीजों को गिफ्ट करके अपनी वाइफ को खुश देख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या गिफ्ट दे सकते हैं आप?

क्या गुलाब देना होगा काफी?
अगर आप कोई महंगा गिफ्ट नहीं लेना चाहते हैं। तो आप सिर्फ गुलाब का फूल ले सकते हैं। यह सस्ता और दिखने में खूबसूरत होता है। रेड गुलाब को प्रेम प्रतीक माना जाता है।
महिलाएं इतनी इमोशनल होती हैं कि, अगर आप प्यार से उन्हें सिर्फ गुलाब का फूल दें तो वो खुश हो जाएंगी।
क्या पत्नी को ज्वेलरी गिफ्ट करना सही रहेगा?
महिलाओं को ज्वेलरी पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को सोने या चांदी की अंगूठी, खूबसूरत नेकलेस, ईयररिंग्स या पायल गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका बजट कम है, तो अच्छी डिजाइन वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह ज्यादा महंगी भी नहीं रहती और आसानी से मिल जाती है।
क्या साड़ी या डिजाइनर ड्रेस से खुश हो जाएंगी पत्नी?
करवा चौथ पर साड़ी, सूट या डिजाइनर ड्रेस गिफ्ट करना भी अच्छा हो सकता है, क्योंकि महिलाओं को अलग अलग त्योहारों में अलग अलग ड्रेस और सारी पहना पसंद होता है।
आप उनकी पसंद के रंग और डिजाइन के हिसाब से कपड़े खरीद सकते हैं। अगर आपकी पत्नी को पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद है, तो लाल, गुलाबी या मैरून रंग की साड़ी चुन सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, उन्हें मॉडर्न आउटफिट पसंद हैं, तो उनकी पसंद के हिसाब से ड्रेस दे सकते हैं।
क्या स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स देना सही रहेगा?
अगर आपकी पत्नी को अपनी त्वचा और सुंदरता का ध्यान रखना पसंद है, तो आप उन्हें स्किन केयर किट, मेकअप किट, परफ्यूम या उनकी पसंद के ब्यूटी प्रोडक्ट्स गिफ्ट कर सकते हैं।
हालांकि, कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उनकी पसंद और स्कीन टोन के हिसाब से लें।
क्या सरप्राइज डिनर कर देगा खुश?
गिफ्ट के साथ एक प्यारासा सरप्राइज आपकी पत्नी को और भी खुश कर सकता है। आप उनके लिए घर पर खास डिनर तैयार कर सकते हैं या उनकी पसंद के रेस्टोरेंट में डिनर प्लान कर सकते हैं। व्रत खोलने के बाद उनके आराम और पसंद का ध्यान रखना भी आपके प्यार को जाहिर करने का अच्छा तरीका है।
क्या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट रहेगा सबसे खास?
अगर आप अपनी पत्नी को कुछ अलग देना चाहते हैं, तो उनकी तस्वीर वाला फोटो फ्रेम, आपकी यादों की स्क्रैपबुक, नाम लिखा हुआ पेंडेंट या हाथ से लिखा प्रेम पत्र दे सकते हैं। ऐसे गिफ्ट रिश्ते की खूबसूरत यादों को संजोकर रखते हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



