Harsh Vihar Building Collapse: दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके हर्ष विहार में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से तीन शव बरामद किए गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके पर बचाव दल मलबा हटाने में जुटा हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है. हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान मकान की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. छत गिरने से आसपास अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. हादसे की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया. इसके बाद मलबा हटाने और उसमें दबे लोगों की तलाश का काम शुरू किया गया. डीडीएमए की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.

#WATCH | Delhi: A body was recovered from the spot where a building collapsed in Milan Garden, Harsh Vihar, Northeast Delhi, yesterday.

Rescue operation is underway. https://t.co/7k0vQwplDC

— ANI October 26, 2026

कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया कि हादसे के समय मकान में कुछ लोग काम कर रहे थे. परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है. इसी वजह से आशंका है कि कुछ लोग अभी और मलबे में दबे हैं.

पहली मंजिल पर चल रहा था निर्माण कार्य

पुलिस के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान छत का हिस्सा गिर गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छत गिरने की असली वजह क्या थी. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबा हटाकर लापता लोगों का पता लगाना है.