
Ishan Kishan reply to Kirti Azad: भारत (Team India) ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत ने जैसे ही इस ट्रॉफी को अपने नाम किया, उसके बाद इस ट्रॉफी को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और जय शाह (Jay Shah) इसे लेकर बाल हनुमान मंदिर पहुंचे.
हालांकि टीम इंडिया को पहली बार विश्व कप कप ट्रॉफी जीताने वाले कीर्ति आजाद (Kirti Azad) को ये पसंद नही आया और उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है. इस पर भारत को विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन (Ishan Kishan) ने करारा जवाब दिया है.
कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाना बताया शर्मनाक
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के पास स्थित एक हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की, इसके बाद कीर्ति आजाद जो भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं, लेकिन मौजूदा समय में वो तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं.
भारत को 1983 विश्व कप जीताने वाले कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि
“1983 में कपिल देव की अगुवाई में विश्व कप जीतने वाली टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, हर धर्म के खिलाड़ी थे और उस वक्त ट्रॉफी को मातृभूमि भारत को समर्पित किया गया था. अगर ट्रॉफी हनुमान मंदिर ले जाई गई, तो मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा क्यों नहीं?”
उन्होंने आगे कहा कि
“मोहम्मद सिराज ट्रॉफी मस्जिद नहीं ले गए और संजू सैमसन, जो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे, इसे चर्च नहीं ले गए. यह ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है, किसी एक धर्म की नहीं.”
Ishan Kishan ने कीर्ति आजाद को दिया करारा जवाब
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan), भारत को विश्व कप ट्रॉफी जीताने के बाद जब अपने घर पहुंचे तो इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि कीर्ति आजाद ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को शर्मनाक बताया है, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं, तो ईशान किशन (Ishan Kishan) ने करारा जवाब देते हुए कहा कि
“हमने इतना शानदार वर्ल्ड कप जीता है, जरा अच्छे सवाल पूछिए. कीर्ति आजाद के बारे में मैं क्या कहूं? यह पूछिए कि हमने कितना मजा किया, कैसा अनुभव रहा.”
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।



