Monday, March 9, 2026
Politics

खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद, ईरान की सरकारी टीवी ने की घोषणा..

खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद, ईरान की सरकारी टीवी ने की घोषणा..
खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद, ईरान की सरकारी टीवी ने की घोषणा..

नई दिल्ली : आखिरकार ईरान में नए सुप्रीम लीडर का ऐलान हो गया है. खामेनेई के बेटे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद संभालेंगे. अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. 

ईरान की सरकारी टीवी ने इसकी घोषणा की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 56 साल के मोजतबा अपने पिता की तरह कट्टरपंथी धर्मगुरु हैं. 88 मौलवियों की असेंबली ने निर्णायक वोट से नया नेता चुना गया है.

28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में पिता अयातुल्ला खामनेई की मौत हुई थी. इजरायली ने कहा कि खामेनेई की तरह उनके वारिस को भी मार दिया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा को “हल्के व्यक्ति” कह कर खारिज किया था. 

मोजतबा खामनेई संभालेंगे पिता की विरासत
-अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा बने नए ईरान के सुप्रीम लीडर
-ईरान की सरकारी टीवी ने की घोषणा
-56 साल के मोजतबा अपने पिता की तरह कट्टरपंथी धर्मगुरु 
-88 मौलवियों की असेंबली ने निर्णायक वोट से चुना नया नेता 
-28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में हुई थी पिता अयातुल्ला खामनेई की मौत 
-इजरायल ने कहा-‘खामेनेई की तरह उनके वारिस को भी मार दिया जाएगा’
-डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा को “हल्के व्यक्ति” कह कर किया था खारिज 

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply