Featured Image

Bijnor Crime News: बिजनौर l उत्तरप्रदेश के बिजनौर से प्यार और क़त्ल की खौफनाक वारदात सामने आयी है. एक महिला ने जिस प्रेमी के लिए अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर कर भागी थी. उसी प्रेमी ने उसकी जान ले ली. उसकी लाश सड़ी गली हालत में बांद्रा के नाले से मिली है.

पूरा मामला बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र स्थित गांव सादकपुर का है, वारदात 26 सितंबर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रुखसाना के रूप में हुई है. जबकि उसकी ह्त्या का शक उसके शादीशुदा प्रेमी साकिब पर जताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक़, बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र स्थित गांव सादकपुर की रहने वाली रुखसाना का शादी से पहले से अपने ही गांव के रहने वाले साकिब से प्रेम संबंध चल रहा था. जिस वजह से दोनों की शादी नहीं हो पायी थी. वहीँ, इसके बाद रुखसाना की शादी कांठ जिला मुरादाबाद निवासी नईम सलमानी से और साकिब की शादी नहटौर निवासी शहरीन से हो गई थी.

तीन बच्चों को छोड़ मुंबई में रहने लगी थी रुखसाना

रुखसाना और नईम सलमानी के तीन बच्चे हैं, जबकि साकिब के भी दो बच्चे हैं. सबकुछ सामान्य चल रहा था. इसी बीच जुलाई 2026 में वह दोबारा साकिब के संपर्क में आ गई. दोनों साथ रहना चाहते थे. जिसके चलते साकिब रुखसाना को अपने साथ मुंबई के सांताक्रूज इलाके में ले गया, जहां दोनों रहने लगे. साकिब की पत्नी भी वहीं रहने लगी. दोनों पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था.

लापता होने के 20 दिन बाद मिली लाश

इसी बीच अचानक 26 सितंबर रुखसाना अचानक लापता हो गयी थी. रुखसाना के लापता होने के बाद उसके प्रेमी साकिब ने खुद वाकोला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रुखसाना की तलाश शुरू कर दी थी. लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था.

आखिर कौन है रुखसाना का कातिल

वहीँ, अब करीब 20 दिन बाद बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर के पास एक नाले से उसका शव मिला है. जो पूरी तरह सड़ चूका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रुखसाना के पिता इरफान ने प्रेमी साकिब पर हत्या का शक जताया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है.