सा​उथ की फिल्मों के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और देश की जानी मानी हस्ती और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी करने वाले हैं. वैसे इस खबर ने देश के सभी लोगों को हैरान भी कर दिया. काव्या मारन आईपीएल के दौरान हमेशा अपने खिलाड़ियों को चियर करती हुई दिखाई देती हैं. साथ ही जब भी ऑक्शन होता है, उसमें भी पार्टिसिपेट करती हुई दिखाई देती हैं. उनकी शादी की खबर आने के बाद लोगों में एक बार फिर से एक सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर काव्या मारन अमीर हैं या उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर. वैसे अनिरुद्ध रविचंदर सिर्फ एक म्यूजिक डायरेक्टर ही नहीं है, बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर में से कौन ज्यादा अमीर है.

काव्या मारन के पास कितनी है दौलत?

काव्या मारन किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उनके पिता कलानिधि मारन सन टीवी के मालिक होने के साथ देश के अरबपतियों में शुमार हैं. साथ ही आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन भी वही हैं. कलानिधि मारन की नेटवर्थ की बात करें तो 2.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. वहीं काव्या मारन की कुल नेटवर्थ की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. अगर मीडिया रिपोर्ट की बातों का यकीन करें तो 500 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है. वैसे जानकारों की मानें तो उनकी दौलत इससे कहीं ज्यादा हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन इसका अनुमान लगा पाना अभी काफी मुश्किल है.

अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ

अनिरुद्ध रविचंदर भले ही साउथ के लिए अनजान ना हो, लेकिन नॉर्थ इंडिया के लोगों को पहली बार जवान फिल्म रिलीज होने के बाद उनके बारे में पता चला था. शाहरुख की फिल्म जवान का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने ही दिया था. जिसे काफी पसंद भी किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिरुद्ध रविचंदर की कुल नेटवर्थ 50 से 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है. वे भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक हैं. बताया जाता है कि वे आम तौर पर 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं, जबकि इंडस्ट्री के कुछ अनुमानों के अनुसार, बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए वे 20 करोड़ से 25 करोड़ रुपए तक भी ले सकते हैं. अनिरुद्ध रविचंदर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. अनिरुद्ध रविचंदर फिल्टर कॉफी स्टार्टअप ‘वीएस मणि एंड कंपनी’ से कोफाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ गए हैं. वह टकीला ब्रांड ‘लोका लोका’ के कोमेकर भी हैं.