Wednesday, February 25, 2026
CrimeIndiaTrending

कानपुर: प्रधान के बेटे अभय यादव ने साथियों संग मचाया उत्‍पात, दलित का घर फूंकने का आरोप, 4 घायल

कानपुर: प्रधान के बेटे अभय यादव ने साथियों संग मचाया उत्‍पात, दलित का घर फूंकने का आरोप, 4 घायल

प्रधान निधि यादव के बेटे अभय का रास्‍ते से गुजरने को लेकर दलित परिवार से विवाद हो गया।

कानपुर: प्रधान के बेटे अभय यादव ने साथियों संग मचाया उत्‍पात, दलित का घर फूंकने का आरोप, 4 घायल

कानपुर: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रधान पुत्र की दबंगई सामने आई है। सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में शनिवार रात प्रधान के बेटे अभय यादव और उसके साथियों ने दलित बस्ती में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग कर दहशत फैलाई। आरोप है कि इस दौरान एक दलित का घर फूंक दिया गया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सरगांव की प्रधान निधि यादव का बेटा अभय शनिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा लेकर घाटमपुर आ रहा था। मढ़ा गांव के महेश संखवार के घर के सामने एक मिक्सर मशीन खड़ी थी और उसकी भैंस बाहर बंधी थी। आगे राशन लेकर आया ट्रक भी खड़ा था, जिससे रास्ता संकरा था। इसी बात पर अभय और महेश की पत्नी भाग्यवती का विवाद हो गया।


चार कार से आए थे 15 से 20 लोग: भाग्‍यवती

आरोप है कि भाग्यवती के बेटे कुलदीप, शिवम और संदीप आ गए और अभय को पीट दिया। उसके चेहरे पर चोट आई। रात साढ़े आठ बजे अभय चार कारों से 15 से 20 लोगों के साथ मढ़ा गांव की दलित बस्ती पहुंचा और उत्पात शुरू कर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दबंगों ने भाग्यवती व उनके बेटे शिवम, कुलदीप को पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसी ज्ञानेंद्र व उसके बेटे गोलू को भी जमकर पीटा। भाग्यवती का आरोप है कि दबंगों ने घर पर आग लगा दी।


ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाया

आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं को बाल खींचकर पीटा जबकि युवकों को लाठी डंडों से मारकर घायल किया। इस घटना को देख रहे पड़ोसी फूल सिंह और उनके बेटे गोलू ने कुछ हिम्मत जुटाकर विरोध करने का प्रयास किया तो हमलावर उन पर भी हावी हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, हमलावरों ने असलहों से तीन से चार राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में भाग्यवती उनका बेटा शिवम, फूल सिंह और बेटा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply