Saturday, February 14, 2026
CrimeIndiaTrending

कलयुगी बेटेˈ ने मर चुकी मां का रूप धरकर सालों तक उड़ाई पेंशन, घर में ममी बनी लाश, ‘मिसेज डाउटफायर’ से सब हैरानˌ

कलयुगी बेटेˈ ने मर चुकी मां का रूप धरकर सालों तक उड़ाई पेंशन, घर में ममी बनी लाश, ‘मिसेज डाउटफायर’ से सब हैरानˌ
कलयुगी बेटेˈ ने मर चुकी मां का रूप धरकर सालों तक उड़ाई पेंशन, घर में ममी बनी लाश, ‘मिसेज डाउटफायर’ से सब हैरानˌ

रोम: इटली में एक 56 साल के शख्स पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि शख्स ने अपनी मरी हुई मां की पेंशन सालों तक उड़ाई। इसके लिए उसने अपने आप को मां के शक्ल में ढाल लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस धोखाधड़ी को अब इटली के अधिकारियों ने “मिसेज डाउटफायर स्कैंडल” नाम दिया है।

दरअसल, मिसेज डाउटफायर एक कॉमेडी फिल्म है, जो साल 1993 में आई थी। जिसमें रॉबिन विलियम्स ने एक्टिंग की है। इसमें वह तलाक के बाद अपने बच्चों के पास रहने के लिए एक बुज़ुर्ग ब्रिटिश नैनी का भेष बदल लेता है। अब इस फिल्म का ये टाइटल भेष बदलने या नकल करने वाले मामलों में नाम दिया जाने लगा है।

56 साल का बेरोजगार शख्स अपनी मृत मां के नाम पर मिलने वाली पेंशन के लिए करीब तीन साल तक उसकी पहचान बनाकर रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्ति न सिर्फ अपनी मां की तरह तैयार होता था, बल्कि उसकी तरह बोलने और चलने की एक्टिंग भी करता था, ताकि सरकारी अधिकारियों और पड़ोसियों को शक न हो।

इटली में मिसेज डाउटफायर स्कैंडल
इटैलियन अखबार कॉरियर डेला सेना की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपनी 82 साल की मां ग्राजिएला डाल’ओग्लियो की मौत को कभी रिपोर्ट ही नहीं किया। जबकी उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई थी। मां की मौत के बाद बेटे ने उनका शव घर में ही एक स्लीपिंग बैग में भरकर लॉन्ड्री रूम में छुपा दिया। समय के साथ शव पूरी तरह खराब हो गया और ममी की तरह बन गया। इस दौरान आरोपी बेटे ने मेकअप, कपड़े, विग और अपनी मां की तरह ही पहनना शुरू कर दिया और सरकारी अधिकारियों को चकमा देकर उसने अपनी मां के पहचान पत्र को अपडेट भी करवा लिया। यह भी खुलासा हुआ कि वह मां की पेंशन और उनकी तीन संपत्तियों से सालाना लगभग 61,000 डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) कमा रहा था।

इटालियन अखबार के मुताबिक, इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब एक सरकारी कर्मचारी को पहचान पत्र नवीनीकरण के दौरान कुछ असामान्य सा लगा। कर्मचारी ने महिला के “पुरुष जैसे चेहरे के फीचर्स” जैसे गहरी आवाज और मोटी गर्दन पर ध्यान दिया। शक होने पर अधिकारियों ने पुराने रिकॉर्ड से असली तस्वीरों से तुलना की और फौरन मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई और फिर घर की तलाशी के दौरान उसकी मां का शव बरामद हुआ।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply