भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम किया है, वहीं अब 4 मैचों के बाद वनडे सीरीज में भी 21 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, अब टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज को भी वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विराट और रोहित ने किया न्यूजीलैंड दौरे पर निराश

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन चर्चा में रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज की शुरुआती तीन पारियों में रोहित शर्मा केवल 23 रन बना सके। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, विराट कोहली ने पहले वनडे में 74 रन बनाए, लेकिन अगली दो पारियों में उनका बल्ला नहीं चला।

हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के अनुभव और पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए वर्ल्ड कप की संभावित टीम में उनकी जगह को लेकर चर्चा जारी है।

विश्व कप 2027 के लिए फिक्स हुई इन खिलाड़ियों की Team India में जगह

संभावित टीम इंडिया में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे नाम शामिल हैं। विकेटकीपर के विकल्प के रूप में ईशान किशन को मौका मिल सकता है।

वहीं, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा में से किसी एक को बल्लेबाजी के अतिरिक्त विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल अहम हो सकते हैं। तीसरे ऑलराउंडर के लिए नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और वॉशिंगटन सुंदर के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

विश्व कप 2027 के लिए इन खिलाड़ियों के जिम्मे होगी गेंदबाजी की जिम्मेदारी

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को संभावित टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, चौथे तेज गेंदबाज के लिए हर्षित राणा और अंशुल कंबोज के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभाल सकते हैं।

2027 वर्ल्ड कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय Team India

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़/तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/नमन धीर/वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/अंशुल कंबोज और कुलदीप यादव।

फिलहाल यह संभावित टीम है। अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन, फिटनेस और चयनकर्ताओं की रणनीति पर निर्भर करेगा।