Thursday, March 5, 2026
Gazab

अभी अभीः राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार-जानें कौन बनेगा अब बिहार का सीएम!..

अभी अभीः राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार-जानें कौन बनेगा अब बिहार का सीएम!..
अभी अभीः राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार-जानें कौन बनेगा अब बिहार का सीएम!..

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। विगत दिनों से चल रही अटकलों पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम दे दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।

आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply