
वॉशिंगटन: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने रविवार को बताया कि फ्लोरिडा के पाम बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो में घुसने की कोशिश कर रहे एक हथियारबंद शख्स को मार गिराया गया है। यह शख्स मार-ए-लागो के सुरक्षित दायरे में घुस गया था। मार-ए-लागो ट्रंप का पसंदीदा रिसॉर्ट है। वह अक्सर अपना वीकेंड इसी रिसॉर्ट में बिताते हैं। हालांकि, घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में थे। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी शनिवार रात व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट के साथ थीं।
सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया
सीक्रेट सर्विस ने हथियाबंद शख्स का नाम अभी जारी नहीं किया है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, उसे “मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और फ्यूल कैन जैसी कोई चीज ले जाते हुए देखा गया था।” एजेंसी ने कहा कि उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी ने गोली मारी।
ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं हमले
ट्रंप पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई, 2024 को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि निशाना चूक गया और गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। फिर 15 सितंबर, 2024 को, वेस्ट पाम बीच में ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास इंतजार कर रहे एक आदमी को राइफल के साथ पकड़ा गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे इस महीने की शुरुआत में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।





