Thursday, March 12, 2026
Gazab

अभी अभीः अमेरिका ने खत्म की तेल की सुरक्षा की गारंटी-पूरी दुनिया में दहशत!..

अभी अभीः अमेरिका ने खत्म की तेल की सुरक्षा की गारंटी-पूरी दुनिया में दहशत!..
Just now: America ends oil security guarantee - panic spreads across the world

तेहरान। अमेरिका फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकरों को सैन्य सुरक्षा नहीं देगा। अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा है कि उनकी नौसेना अभी टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार नहीं है।

CNBC न्यूज से बातचीत में राइट ने कहा कि अमेरिका का फोकस इस समय ईरान की आक्रामक क्षमताओं और उन्हें सपोर्ट करने वाले उद्योगों को निशाना बनाने पर है। इसी वजह से टैंकरों की सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट मिशन अभी शुरू नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जल्द लागू हो सकती है और अमेरिकी नौसेना महीने के अंत तक इस मिशन के लिए तैयार हो सकती है। इस मामले पर रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा जारी है।

क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी

मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष के बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे।

जायसवाल के बयान की 4 अहम बातें…

ईरान में फंसे भारतीयों की मदद कर रही सरकार- MEA के मुताबिक ईरान में मौजूद भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार मदद कर रही है। अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते लौटने वालों को वीजा और सीमा पार कराने में सहायता दी जा रही है।
ईरान में करीब 9 हजार भारतीय नागरिक- विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान में करीब 9 हजार भारतीय हैं। इनमें छात्र, नाविक, कारोबारी, पेशेवर और तीर्थयात्री शामिल हैं।
पीएम मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से की बात- प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत में जल्द शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।
नागरिकों की सुरक्षा पर भारत का जोर- भारत ने संघर्ष में आम लोगों को नुकसान से बचाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply