प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले पुणे के लोगों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे में करीब 21,800 करोड़ हजार करोड़ रुपये की मेट्रो रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. इन परियोजनाओं से पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है. आज पुणे के लोगों के लिए ऐसा ही सुखद अवसर है. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पुणे मेट्रो की एक और लाइन का लोकार्पण हो रहा है. इसके साथ ही शहर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू किया जा रहा है.
10 साल पहले रखी थी मेट्रो के पहले चरण की नींव
पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 10 साल पहले उन्हें शहर में मेट्रो के पहले चरण के काम का शिलान्यास करने का अवसर मिला था. अब हिंजेवाड़ी से शिवाजी नगर के बीच मेट्रो शुरू होने से पुणे के आईटी हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान होगा और सड़क यातायात पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिस नई मेट्रो लाइन पर काम शुरू हुआ है, उससे पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. उन्होंने इस अवसर पर पुणे और महाराष्ट्र के लोगों को बधाई भी दी.
पुणे को बताया देश के युवाओं के सपनों का शहर
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पुणे की आर्थिक और औद्योगिक पहचान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मा और स्टार्टअप से लेकर इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग तक, पुणे देश के युवाओं के लिए सपनों और संकल्पों का स्थान है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में मजबूत होती मेट्रो कनेक्टिविटी शहर के विकास को नई गति देने जा रही है.
उन्होंने कहा कि हमारे शहर केवल रहने की जगह नहीं हैं, बल्कि ये देश की आर्थिक गतिविधियों के बड़े केंद्र भी हैं. देश के सैकड़ों छोटे शहरों को भी ग्रोथ हब बनाना है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के साथ गरीबी कम करने वाले देशों में भी सबसे आगे है. प्रधानमंत्री के मुताबिक, बेहतर शहरी परिवहन व्यवस्था से शहरों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए रोजगार, कारोबार तथा दूसरी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी.
21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क
करीब 21,800 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार मेट्रो लाइन3 यानी पिंक लाइन का उद्घाटन शामिल है. करीब 23 किलोमीटर लंबी यह लाइन मान से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक जाएगी. इसके जरिए हिंजेवाड़ी के आईटी हब और शिवाजी नगर के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी. इस लाइन से हजारों आईटी प्रोफेशनल्स और दूसरे यात्रियों को रोजाना आनेजाने में सुविधा होगी. इस मेट्रो लाइन की एक खास बात यह है कि इसे पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर चलाएंगी. इसके अलावा, लाइन की बिजली जरूरतों का करीब 30 फीसदी हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना है. इससे सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
वहीं, प्रधानमंत्री ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की चार नई लाइनों का भी शिलान्यास किया. इन पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसमें लाइन 2A, 2B, 4 और 4A शामिल हैं. लाइन 2A वनाज से चांदनी चौक और लाइन 2B रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी को जोड़ेगी. वहीं, लाइन4 खराड़ी से खडकवासला और लाइन4A नल स्टॉप से माणिकबाग के बीच कनेक्टिविटी देगी. इन नए कॉरिडोर से खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, पुणे कैंटोनमेंट और वारजे जैसे इलाकों को फायदा होगा.



