रोजमर्रा की जरूरत का सामान खासकर मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से 36.36 लाख रुपए की मांग का नोटिस मिला है. इसमें वर्ष 2012 से 2019 की अवधि के लिए 20 लाख रुपये से अधिक का हर्जाना भी शामिल है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि ईपीएफओ के मैसूरु क्षेत्रीय कार्यालय ने कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 की धारा 7क्यू और 14बी के तहत यह नोटिस जारी किया है.

नेस्ले इंडिया के खिलाफ कयों मिला डिमांड नोटिस?
नेस्ले इंडिया ने कहा कि कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय से यह नोटिस प्राप्त हुआ. इसमें कुल 36,36,548 रुपए की मांग की गई है, जिसमें भविष्य निधि कोड के तहत वर्ष 2012 से 2019 की अवधि के लिए हर्जाने और जुर्माने के रूप में 20,09,516 रुपए शामिल हैं. कंपनी ने स्पष्ट किया कि 26 नवंबर, 2026 को प्राप्त इस नोटिस का उसके वित्तीय प्रदर्शन, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा. कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की धारा 7क्यू के तहत नियोक्ता को बकाया राशि पर ब्याज देना होता है, जबकि धारा 14बी के तहत भविष्य निधि अंशदान और अन्य वैधानिक बकाया जमा करने में चूक के लिए हर्जाना वसूला जाता है. नेस्ले इंडिया देश की प्रमुख खाद्य एवं पेय पदार्थ कंपनियों में शामिल है. इसके प्रमुख ब्रांड में मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड और एवरीडे शामिल हैं.
EPF एक्ट की धारा 7Q और 14B का क्या मतलब है?
EPF एक्ट की धारा 7Q के तहत, नियोक्ता को एक्ट के अंतर्गत देय राशि पर ब्याज देना होता है. वहीं, धारा 14B EPFO को यह अधिकार देती है कि अगर प्रोविडेंट फंड योगदान या अन्य वैधानिक बकाया राशि का भुगतान करने में चूक होती है, तो वह हर्जाने के रूप में जुर्माना वसूल सकता है. नेस्ले इंडिया देश की प्रमुख खाद्य और पेय कंपनियों में से एक है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके पोर्टफोलियो में मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड और एवरीडे जैसे ब्रांड शामिल हैं. दोपहर के समय BSE पर नेस्ले इंडिया के शेयर 1317 रुपए पर मामूली गिरावट के साथ बंद हु, जो पिछले बंद भाव से 0.28 प्रतिशत कम है.
नेस्ले इंडिया ने इस रिपोर्ट को किया खारिज
इस बीच, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नेस्ले इंडिया को उसके बेबी फॉर्मूला प्रोडक्ट्स से जुड़े कथित नियमों के उल्लंघन को लेकर एक नोटिस जारी किया था. एक मीडिया रिपोर्ट में इसका जिक्र था, जिसे कंपनी ने “तथ्यात्मक रूप से गलत” बताते हुए खारिज कर दिया. स्टॉक एक्सचेंज की पूछताछ के बाद, 18 सितंबर, 2026 को जारी एक स्पष्टीकरण में कंपनी ने कहा कि उसके उत्पाद जिनमें ‘NAN Excella Pro’ और ‘Lactogen Pro’ शामिल हैं सभी लागू नियमों का पालन करते हैं. नेस्ले इंडिया ने कहा कि प्रोडक्ट्स और उनके लेबल को FSSAI की विशेषज्ञ समिति ने मंजूरी दी है.
कंपनी ने आगे कहा कि लेबल पर दिए गए दावे फैक्ट्स पर आधारित हैं और वैज्ञानिक दस्तावेजों से समर्थित हैं. कंपनी ने यह भी दोहराया कि वह लेबलिंग और घोषणा संबंधी सभी नियमों का पालन कर रही है और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए रेगुलेटर के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी. कंपनी ने बताया कि उसने SEBI लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 30 के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को सभी जरूरी जानकारियां दे दी हैं. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पास ऐसी कोई भी जानकारी छिपी नहीं है, जिससे उसके शेयरों में आए उतारचढ़ाव को समझाया जा सके. साथ ही, सामने आई खबरों का कंपनी के कामकाज पर कोई खास असर नहीं पड़ा है.
खबरों के अनुसार, FSSAI ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रोडक्ट्स और उनके प्रचारप्रसार से जुड़ी सामग्रियों की जांच के बाद ‘इन्फेंट न्यूट्रिशन’ , ‘NAN एक्सेला’ और ‘लैक्टोजेन’ से जुड़े तीन मामले दर्ज किए हैं. रेगुलेटर को कुछ दावे, जैसे कि “5 HMOs” और “व्हे प्रोटीन” , नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले. ये दावे 2020 के रेगुलेशंस और IMS एक्ट, 1992 के तहत शिशु आहार के प्रचारप्रसार पर लगी पाबंदियों के खिलाफ हैं.



