Aaj Ka Mausam: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा देखने तो मिल रहा है. सुबह और रात के समय तापमान गिरने से ठंड महसूस की जा रही है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बादलों की आवाजाही और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. दक्षिण के कई राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है. साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने 28 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह कोहरे से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा. वहीं दिल्ली में आज अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजधानी में कोहरे की स्थिति तीन दिसंबर तक बनी रह सकती है.
यूपी में घना कोहरा, बिहारझारखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है. आज प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरा रह सकता है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. रात और सुबह के तापमान में गिरावट के चलते ठंड भी बढ़ेगी. बिहार में भी आज मौसम सामान्य रहेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। झारखंड में ठंड का असर बढ़ गया है. कई इलाकों में ठिठुरन महसूस हो रही है.
राजस्थान और एमपी में गिर रहा पारा
पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छा सकता है. हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखना को मिल सकता है. राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ रहा है. राजस्थान के कुछ इलाकों और शेखावाटी क्षेत्र में आज शीतलहर चलने की संभावना है. सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
पूर्वोत्तर में घना कोहरा तो दक्षिण भारत में बारिश
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. केरल और माहे में भी बारिश की आशंका है. आंध्र प्रदेश में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
हिमाचलउत्तराखंड का हाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है. राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है. हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. जम्मूकश्मीर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.



