Corbett National Park: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों की दुनिया का एक रोमांचक नजारा कैमरे में कैद हुआ है. यहां पानी के किनारे पत्थरों के बीच एक सांप मछली का शिकार करता दिखाई दे रहा है. मछली को अपना शिकार बनाने के बाद सांप उसे निगलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रकृति के इस अनोखे दृश्य का वीडियो अब लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार यह वीडियो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में शूट किया गया है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में तैनात गाइड बॉबी सिंह ने इस रोमांचक नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के किनारे पत्थरों के बीच मौजूद किलबैक प्रजाति के सांप ने एक मछली को अपने मुंह में मजबूती से दबोच रखा है.

मछली खुद को सांप के चंगुल से बचाने के लिए करती है संघर्ष

इस दौरान मछली खुद को सांप के चंगुल से बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती दिखाई देती है, लेकिन सांप अपनी पकड़ ढीली नहीं करता. कुछ देर तक चले इस संघर्ष के बाद सांप धीरेधीरे मछली को निगलने का प्रयास करता नजर आता है. पानी के किनारे पत्थरों के बीच हुई यह पूरी घटना वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार और उनके भोजन की तलाश में होने वाले संघर्ष को दर्शाती है.

यह वीडियो प्राकृतिक दुनिया की एक झलक

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी बाघों की मौजूदगी के साथसाथ जैव विविधता और वन्यजीवों के अनूठे संसार के लिए भी दुनियाभर में पहचान रखता है. यहां जंगल के भीतर अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जो प्रकृति के अलगअलग रंगों और जीवों के जीवनचक्र को करीब से समझने का अवसर देते हैं. यह वीडियो भी इसी प्राकृतिक दुनिया की एक झलक पेश करता है, जहां जंगल में हर जीव अपने अस्तित्व और भोजन के लिए संघर्ष करता नजर आता है. पत्थरों के बीच सांप और मछली के इस रोमांचक दृश्य ने एक बार फिर कॉर्बेट के वन्यजीव संसार की दिलचस्प तस्वीर सामने रखी है.