GoldSilver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में लगातार उतारचढ़ाव बना हुआ है. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखने को मिली. पूरे हफ्ते का हिसाब देखें तो ग्राहकों के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. पिछले सात दिनों में सोना करीब 13,870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया है. वहीं चांदी की कीमत में भी लगभग 22,300 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. कीमतों में आई इस नरमी से उन परिवारों को सीधी राहत मिलेगी, जो शादीब्याह, त्योहार या किसी खास मौके के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं.

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में सोने के ताजा रेट
देश के उत्तर और पश्चिम के तीन बड़े शहरों में सोने की कीमतें एक ही स्तर पर चल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी यही दरें लागू हैं. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,22,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,12,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु का ताजा भाव
आर्थिक राजधानी मुंबई में सोना दिल्ली के मुकाबले थोड़ा सस्ता है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,151 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. कोलकाता और बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में भी ठीक यही तस्वीर है. इन दोनों महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,22,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,12,151 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है.
अहमदाबाद, भोपाल में क्या है सोने की कीमत
गुजरात के अहमदाबाद और मध्य प्रदेश के भोपाल में भी सोने के भाव एक समान बने हुए हैं. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,22,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं गहनों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,201 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है.
चांदी के भाव में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले जानें जरूरी बात
सोने के साथसाथ चांदी के खरीदारों के लिए भी ये हफ्ता राहत लेकर आया है. सोमवार के मुकाबले चांदी करीब 22,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है. इस बड़ी गिरावट के बाद देश के ज्यादातर शहरों में चांदी का भाव घटकर करीब 1,49,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.
गहने खरीदने से पहले एक जरूरी बात का ध्यान जरूर रखें. ऊपर दिए गए सोने और चांदी के ये भाव सांकेतिक बाजार दरें हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अलगअलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है. इसके अलावा जब आप दुकान से गहने खरीदते हैं, तो बिल में मेकिंग चार्ज और टैक्स भी जुड़ता है. इस वजह से गहनों की कुल कीमत बाजार के इन भावों से ज्यादा हो सकती है.



