Friday, March 13, 2026
Cricket

अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करना मेरी गलती थी: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी!

अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करना मेरी गलती थी: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी!
अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करना मेरी गलती थी: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस अहम मैच में टीम इंडिया के प्रमुख ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले को लेकर बड़ा कबूलनामा किया है।

सूर्यकुमार यादव ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करने का फैसला उनकी गलती थी। कप्तान ने अपनी इस गलती के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल से माफी भी मांगी है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली उस हार के बावजूद भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की थी। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का अपनी गलती मानकर साथी खिलाड़ी से माफी मांगना इस समय खेल जगत में मुख्य खबर बना हुआ है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply