Tuesday, February 10, 2026
Cricket

ईशान किशन और शमी नजरअंदाज, विराट और रोहित के साथ नाइंसाफी, BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान इन 30 खिलाड़ियों को जगह

ईशान किशन और शमी नजरअंदाज, विराट और रोहित के साथ नाइंसाफी, BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान इन 30 खिलाड़ियों को जगह
ईशान किशन और शमी नजरअंदाज, विराट और रोहित के साथ नाइंसाफी, BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान इन 30 खिलाड़ियों को जगह

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटगरी हटा दी है. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) जैसे दिग्गजों के साथ बीसीसीआई ने नाइंसाफी की है, उन्हें A+ कैटगरी से सीधे B कैटगरी में डाल दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे खिलाड़ी को इस बार भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से दूर रखा गया है.

बीसीसीआई ने A कैटगरी में सिर्फ 3 खिलाड़ियों को जगह दी है, इन खिलाड़ियों में भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और आलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम शामिल है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को हुआ नुकसान

बीसीसीआई ने A+ कैटगरी से हटाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा को B कैटगरी में डाल दिया है, अब उन्हें 7 करोड़ की जगह 3 करोड़ की सैलरी मिलेगी. बीसीसीआई ने इस 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी है, लेकिन बीसीसीआई का सबसे चौकाने वाला फैसला ईशान किशन को नजरअंदाज करना है. उन्हें किसी भी कैटगरी में शामिल नही किया गया है. वहीं मोहम्मद शमी को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नही दी गई है.

पुरुषो के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा बीसीसीआई ने महिलाओं का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी जारी किया है. ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह मिली है. महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 21 खिलाड़ियों को मौका मिला है.

BCCI द्वारा जारी किया गया पुरुषो के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को मौका

ग्रेड (Grade) खिलाड़ियों के नाम
ग्रेड A शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड B वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ग्रेड C अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़

BCCI द्वारा जारी किया गया महिलाओं के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन खिलाड़ियों को मौका

ग्रेड (Grade) खिलाड़ियों के नाम
ग्रेड A हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा
ग्रेड B रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड C राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी. कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply