MP के दमोह में एक सनकी शख्स ने हथौड़े से एक युवक की हत्या कर दी. उसके बाद खून पिया और मांस भी खाया. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, गांव में खौफ का माहौल है. लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.

MP Psycho Killer, Damoh Murder Case: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के समन्ना गांव में भाई दूज के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. भरत विश्वकर्मा (16 वर्ष) अपनी बहन के घर जा रहे थे, तभी पीछे से आरोपी गुड्डा पटेल ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया. इससे भरत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गए.
चश्मदीदों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने रूह कंपाने वाला काम किया. उसने भरत का खून पिया और सिर का मांस खाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर और घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया.
पुलिस ने क्या कहा?
- पुलिस ने बताया कि गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है.
- दमोह सीएसपी एच.आर. पांडे के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति और हत्या के मोटिव की जांच की जा रही है.
- घटना के बाद गांव में खौफ का माहौल है और लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
- इमलिया चौकी अंतर्गत अर्थखेड़ा का रहने वाला भरत विश्वकर्मा भाई दूज पर अपनी बहन के घर टीका लगवाने आया था. इसके बाद वह घर जा रहा था. इसी दौरान गुड्डा पटेल ने उस पर पीछे से रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया.
- भरत को मारने के बाद वह उसका खून पीने लगा और सिर का मांस निकालकर खाने लगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद वह खेत में जाकर छिप गया.
- स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया. इस दौरान लोग आरोपी पर पत्थर फेंकने लगे, जिसके जवाब में आरोपी भी खेत से पत्थर फेंकने लगा, वह रॉड लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था.
- काफी कोशिश के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही.
चश्मदीदों ने क्या बताया?
चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने आरोपी को मृतक के खून पीते और मांस को खाते देखा तो उन्होंने शोर मचाकर उसे भगाया. मृतक के भाई विजय विश्वकर्मा ने कहा कि परिवार सदमे में है. घटना के बाद गांव में गुस्सा और डर का माहौल है.



/newsnation/media/media_files/2026/02/21/viral-dog-news-2026-02-21-17-06-35.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)