Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

क्या सुरक्षित है दिल्ली… 2025 में कितने लोगों की हुई हत्या? मर्डर और रेप के चौंकाने वाले आंकड़े!

क्या सुरक्षित है दिल्ली… 2025 में कितने लोगों की हुई हत्या? मर्डर और रेप के चौंकाने वाले आंकड़े!
क्या सुरक्षित है दिल्ली… 2025 में कितने लोगों की हुई हत्या? मर्डर और रेप के चौंकाने वाले आंकड़े!

दिल्ली पुलिस ने साल 2025 के अपराध संबंधी आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि पिछले दो सालों (2023 से 2025) की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है. पुलिस की मुस्तैदी के कारण न केवल वारदातों की संख्या कम हुई है, बल्कि केस सुलझाने की दर (Solving Rate) में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हत्या के मामलों में लगातार कमी आ रही है. 2023 में जहां 506 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 491 रह गई. खास बात यह है कि पुलिस ने 2025 में 95.32% हत्या के मामलों को सुलझा लिया. 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 898 पहुंच गया था, लेकिन 2025 में सुधार के साथ यह 854 पर आ गया. इसमें पुलिस की सफलता दर रिकॉर्ड 98.13% रही.

महिलाओं की सुरक्षा: बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाओं में गिरावट

बलात्कार: 2023 (2141 मामले) और 2024 (2076 मामले) की तुलना में 2025 में 1901 मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने इनमें से 97.11% मामलों का खुलासा किया.
ईव-टीजिंग (छेड़छाड़): साल 2025 में इसके 337 मामले सामने आए, जो 2023 के 381 मामलों से काफी कम हैं. इनका सॉल्विंग रेट 89.02% रहा.
अन्य महिला अपराध: महिलाओं से जुड़े अन्य अपराधों में भी बड़ी कमी आई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 2023 के 2345 मामलों के मुकाबले 2025 में केवल 1708 केस दर्ज हुए.

स्ट्रीट क्राइम: लूट और स्नैचिंग पर लगाम

राजधानी की सड़कों पर होने वाले अपराधों में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

लूट (Robbery): लूट की वारदातें 2023 में 1654 थीं, जो 2025 में घटकर 1326 रह गईं. यहा पुलिस का सॉल्विंग रेट 97.51% रहा.
स्नैचिंग: स्नैचिंग के मामलों में भारी गिरावट आई है. 2023 के 7886 मामलों के मुकाबले 2025 में 5406 केस दर्ज हुए. हालांकि, इसका सॉल्विंग रेट (64.22%) अभी भी पुलिस के लिए एक चुनौती है.

उगाही (Extortion): अभी भी चुनौतियां बरकरार

उगाही के मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है. 2023 में 204 मामले थे, जो 2024 में बढ़कर 228 हुए और 2025 में 212 दर्ज किए गए. इस श्रेणी में पुलिस का खुलासा दर सबसे कम 63.68% रहा, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

अपराध की श्रेणी 2023 के मामले 2025 के मामले 2025 सॉल्विंग रेट (%)
हत्या 506 491 95.32%
हत्या का प्रयास 757 854 98.13%
लूट 1654 1326 97.51%
रेप 2141 1901 97.11%
स्नैचिंग 7886 5406 64.22%
महिला अपराध (अन्य) 2345 1708 95.20%
ईव-टीजिंग 381 337 89/02%
उगाही 201 212 63.68%
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply