Friday, March 27, 2026
IndiaPoliticsTrending

ईरान तो अलग ही अंदाज से चौंका रहा है, मिसाइल पर भारत का नाम लिखकर इजरायल पर किया फायर

इजराइल पर हमले के लिए ईरान ने एक ऐसी रणनीति अपनाई जिसने सबका ध्यान खींच लिया और इसमें भारत का नाम भी सामने आया। दरअसल ईरान ने हाल ही में इजराइल की ओर दागी गई कुछ मिसाइलों पर थैंक्यू जैसे संदेश लिखे और खास बात यह है कि इन संदेशों में भारत का नाम भी लिखा गया। यानी ईरान ने भारत का नाम लिखकर इजराइल पर मिसाइल दागी। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिसाइलों पर अलग-अलग देशों के नाम के साथ धन्यवाद संदेश लिखे गए हैं। भारत का नाम भी इसमें देखा जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस पर थैंक यू इंडिया लिखा हुआ है। इंडिया के साथ-साथ जर्मनी का नाम भी लिखा गया। 

इन देशों को ईरान इसलिए थैंक यू कह रहा है क्योंकि इनका रुख इस संघर्ष में संतुलित माना जा रहा है और इन्होंने खुलकर अमेरिका का साथ नहीं दिया। भारत समेत जर्मनी, पाकिस्तान और स्पेन जैसे देशों के नाम इसमें देखे जा सकते हैं। दरअसल, यह कदम सिर्फ एक सैन्य कारवाही नहीं बल्कि एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसे साइकोलॉजिकल वॉरफेयर की तरह भी देखा जा रहा है। जिसका मकसद सिर्फ दुश्मन को निशाना बनाना नहीं बल्कि दुनिया के सामने एक खास संदेश और धारणा बनाना भी है। ईरान इस तरीके से यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह पूरी तरह अलग-थलग नहीं है। खासकर ऐसे वक्त में जब उस पर स्टेट ऑफ हुर्मस को लेकर लगातार वैश्विक दबाव बना हुआ है और ऐसे में यह संदेश काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इस तरह की रणनीति पहले भी देखी गई है। 

ईरान ने उसी अंदाज को अपने तरीके से अपनाते हुए जवाब देने की कोशिश की और बड़ी बात यह संदेश इजराइल के खिलाफ ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में भारत का नाम सामने आना अपने आप में मायने रखता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत पारंपरिक रूप से संतुलित विदेश नीति अपनाता रहा है और मिडिल ईस्ट के देशों के साथ उसके संबंध अलग-अलग स्तरों पर मजबूत है। ऐसे में ईरान वाला भारत का नाम इस तरह इस्तेमाल करना कूटनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल मिलाकर यह साफ है कि मिडिल ईस्ट की यह जंग अब सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं बल्कि दिमाग और धारणा के स्तर पर भी लड़ी जा रही है। 
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply