
CSK Playing XI against RR, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच मैच से हो रहा है. आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतिम बार चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जर्सी में नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से होने वाली है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतर सकती है. आज हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing XI) का हिस्सा हो सकते हैं.
सरफराज बाहर, आयुष म्हात्रे को मौका
आईपीएल 2026 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वजह से सरफराज खान को बाहर बैठना होगा. सरफराज खान अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन बतौर विकेटकीपर टीम के पास महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन मौजूद हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में सीएसके के पास शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं.
वहीं अंत में मैच फिनिशर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास डेवाल्ड ब्रेविस और महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी मौजूद है, ऐसे में सरफराज खान को मौका मिलना मुश्किल है.
कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर को भी CSK देगी डेब्यू का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को मोटी रकम देकर खरीदा था, इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित भी किया था. अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इन्हें डेब्यू का मौका दे सकती है.
वहीं बतौर स्पिनर टीम के पास नूर अहमद होंगे, जो रविंद्र जडेजा की कमी पूरा कर सकते हैं. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अकील हुसैन और मैट हेनरी को बतौर गेंदबाज मौका दे सकती है. इसके साथ ही खलील अहमद को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज किया जा सकता है, जो 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही शिवम दुबे भी टीम के पास पहले से मौजूद हैं.
CSK की पहले मैच के लिए सम्भावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर).






