
Apple Bans China Apps in the US: अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक वॉर अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिका में रहने वाले आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए एक बुरी खबर आई है. एप्पल ने अपने अमेरिकी ऐप स्टोर से चीनी टेक कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के कई फेमस ऐप्स को हटाना या उन्हें ब्लॉक करना शुरू कर दिया है. इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ा है जो चीन वाला ओरिजिनल टिकटॉक (Douyin) या बाइटडांस के अन्य ऐप्स डाउनलोड करना चाहते थे. Wired की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अमेरिका के यूजर्स को बाइटडांस के कई ऐप्स डाउनलोड करने या अपडेट करने नहीं दे रहा है.
क्या है पूरा मामला?
अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीनी ऐप्स पर लंबे समय से रोक लगाने की कोशिश की जा रही है. हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कई अमेरिकी यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपने आईफोन पर बाइटडांस के ऐप्स सर्च नहीं कर पा रहे हैं. अगर वे किसी तरह लिंक ढूंढ भी लेते हैं, तो ऐप स्टोर उन्हें ‘Not Available in Your Region’ का मैसेज दिखा देता है.
क्यों निशाने पर है बाइटडांस?
अमेरिकी सरकार का मानना है कि बाइटडांस के ऐप्स के जरिए चीन की सरकार अमेरिकी नागरिकों का डेटा चुरा सकती है. हालांकि बाइटडांस इन आरोपों को हमेशा नकारता रहा है, लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप इन ऐप्स पर सख्त प्रतिबंध लगाने के पक्ष में रहे हैं. एप्पल की इस ताजा कार्रवाई को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.
इन ऐप्स पर गिर सकती है गाज
सिर्फ टिकटॉक ही नहीं, बल्कि बाइटडांस के इकोसिस्टम से जुड़े कई अन्य वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया ऐप्स पर भी खतरा मंडरा रहा है. आईफोन यूजर्स अब उन चीनी वर्जन वाले ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी लोकप्रिय थे.
क्या है इसका समाधान?
इस बैन से बचने के लिए कुछ यूजर्स रीजन चेंज (Region Change) या VPN जैसे तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एप्पल की सख्त पॉलिसी के कारण यह अब उतना आसान नहीं रह गया है. एप्पल ने अपनी लोकेशन और आईडी वेरिफिकेशन सिस्टम को इतना मजबूत कर दिया है कि अमेरिकी सिम या आईडी वाले फोन पर इन ऐप्स को चलाना मुश्किल होता जा रहा है.
क्या भारत में भी पड़ेगा असर?
भारत ने पहले ही टिकटॉक समेत सैकड़ों चीनी ऐप्स पर बैन लगा रखा है. लेकिन अमेरिकी बाजार में एप्पल का यह कदम इसलिए बड़ा है क्योंकि अगर एप्पल अमेरिका में ऐसी सख्ती करता है, तो आने वाले समय में अन्य देशों में भी चीनी ऐप्स के लिए राह मुश्किल हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब सभी की नजरें गूगल पर हैं कि क्या वह भी अपने प्ले स्टोर (Play Store) से इन ऐप्स को हटाएगा.
किनको नहीं होगी समस्या?
Wired की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपके फोन में ये ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं, तो आप उन्हें सामान्य रूप से इस्तेमाल कर पाएंगे. लेकिन अगर कोई भी उन ऐप्स को डिलीट कर देता है, तो दोबारा डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.






