Sunday, March 8, 2026
Gazab

जंग से भड़की महंगाई की आग, तेल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, टंकी फुल करवाने की मची होड़!..

जंग से भड़की महंगाई की आग, तेल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, टंकी फुल करवाने की मची होड़!..
जंग से भड़की महंगाई की आग, तेल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, टंकी फुल करवाने की मची होड़!..

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में फैली जंग की आग का असर भारत पर दिखने लगा है. जंग की वजह से भारत पर महंगाई का बम फूटा है.ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के चलते भारत में गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी करनी पड़ी है. सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. सरकार ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था. वहीं गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. गैस सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का डर लोगों को सता रहा है. लोग गाड़ी की टंकी फुल करवाने पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं. पुणे, मसूरी, नोएडा जैसे कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

कच्चे तेल की कीमत में बड़ी तेजी
युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भयंकर तेजी जारी है. एक हफ्ते में क्रूड ऑयल के दाम 35 फीसदी चढ़ गए हैं. अमेरिकी क्रूड ऑयल ने फ्यूचर्स ट्रेडिंग के इतिहास में ये सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है, WTI फ्यूचर्स 9.89 डॉलर बढ़कर 90.90 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 7.28 डॉलर बढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत की वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दवाब बढ़ गया है, हालांकि सरकार ने कहा है कि फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. यहां यह भी समझना जरूरी है कि अगर युद्ध लंबा चला तो सरकार वैश्विक तेल की कीमतों में तेजी के दवाब को बहुत दिन तक रोक नहीं पाएगी. सप्लाई चेन प्रभावित होने से दूसरे रास्ते को मिल सकते है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से रेट को कम करके रख पाना आसान नहीं होगा. पढ़ें-जंग के बीच नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, रूस ने भारत के लिए खोल दी तेल की टोटी, यूरोप के खिलाफ पुतिन का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

55 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल
भारत में सरकार ने लोगों को भरोसा दिया है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं होने देगी, वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में आग लग गई है. पाकिस्तान युद्ध की वजह से तेल पर बढ़े दवाब को रोक नहीं पाया और अपने लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी कर दी. कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी करने के बाद पाकिस्ताव में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया.

भारत में आज पेट्रोल-डीजल, CNG के आज के रेट
भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल, CNG-PNG की कीमतों में कोई बढ़ोचतरी नहीं की गई है. अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो 8 मार्च 2026 को पेट्रोल के दाम 94.77 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 87.67 रुपये/लीटर पर है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी तरह से CNG का भाव 77.09 रुपये/किलो और PNG का भाव 47.89 रुपये/SCM के करीब है. बता दें कि जंग की वजह से बढ़ रहे तनाव के चलते कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ दिखी, लोग पेट्रोल-डीजल स्टॉक करने लगे हैं, गाड़ियों की टंकी फुल करवाने में पहुंच रहे हैं. सरकार के भरोसे के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है. ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया है, जिसपर दुनिया के तेल सप्लाई का 20% निर्भर है. भारत की जरूरत का 50% तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है, लेकिन जंग की वजह से बढ़ने तनाव के चलते भारत ने इस रास्ते पर निर्भरता कम कर दी है. भारत ने नये रूट से तेल का आयात 10 फीसदी बढ़ा दिया है,

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply