
Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और नामीबिया (IND vs NAM) का मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) इससे पहले 1 मुकाबला यूएसए (USA) के खिलाफ खेल चुकी है. वहीं नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) ने भी 1 मैच खेला है और नामीबिया वो मैच नीदरलैंड के सामने हार चुकी है.
अब आज भारत और नामीबिया मैच में भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग 11 और ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है. भारतीय टीम आज के मैच में अपने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने वाली है.
ईशान किशन के साथ संजू सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत
भारत और नामीबिया के बीच मैच से पहले भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhisheks Sharma) बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे, हालांकि कल उन्हें डिस्चार्ज मिल चूका है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान मैच से पहले आराम दे सकती है, जिससे वो पूरी तरह से फिट होकर मैदान में वापसी कर सके.
अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन (Sanju Samson) को पारी की शुरुआत करने का मौका दे सकती है. संजू सैमसन मौजूदा समय में फॉर्म में नही हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट इसी खिलाड़ी के साथ नामीबिया के सामने उतर सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत और नामीबिया के बीच मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं.
जसप्रीत बुमराह की भी हो सकती है Team India में वापसी
अभिषेक शर्मा के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम (Team India) के लिए एक खुशखबरी है, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वायरल फीवर से ठीक होकर वापसी कर ली है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच के तरह मौका दे सकती है.
पहले मैच में यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया था. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने शानदार प्रदर्शन भी किया और शुरुआती ओवरों में ही 2 झटके देकर बैकफूट पर ढकेल दिया था. हालांकि जसप्रीत बुमराह की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा.





