Thursday, March 5, 2026
Cricket

अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बोले भारतीय कोच, सेमीफाइनल से होगी अभिषेक की टीम इंडिया से छुट्टी?

अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बोले भारतीय कोच, सेमीफाइनल से होगी अभिषेक की टीम इंडिया से छुट्टी?
अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बोले भारतीय कोच, सेमीफाइनल से होगी अभिषेक की टीम इंडिया से छुट्टी?

Morne Morkel on Abhishek Sharma poor form: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) से होना है. भारतीय टीम को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. अब दोनों ही टीमें आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अब तक कुछ खास नही कर सके हैं, इस पुरे टी20 विश्व कप में उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्द्धशतक आया है, वहीं 3 मैचों में तो वो खाता तक नही खोल सके हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सेमीफाइनल मैचों में वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे? इसका जवाब भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है.

मोर्ने मोर्कल ने Abhishek Sharma को लेकर कही ये बात

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का मानना है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) भले ही अभी फॉर्म में नही हैं, लेकिन वो जल्द ही फॉर्म में वापसी कर सकते हैं. मोर्ने मोर्कल का मानना है कि संजू सैमसन भी इस दौर से गुजर करके भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं, ऐसे में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के लिए ये सीखने का बड़ा मौका है.

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि

“संजू सैमसन भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे. यह अभिषेक शर्मा के लिए सीखने का मौका है. सेमीफाइनल उनके लिए एक नया अध्याय होगा और उनके पास मैदान पर जाकर बेहतर करने का मौका रहेगा.”

पिच को देखते हुए बदलेगी भारत की प्लेइंग 11?

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां कि पिच देखते हुए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है? वानखेड़े के पिच की जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार पिच पर घास हैं, ऐसे में टीम इंडिया क्या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या फिर स्पिनर के साथ जाएगी, इसके बारे में बात करते भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि

“हमने सभी चीजें कवर कर रखी हैं. टीम सिलेक्शन इस चीज पर निर्भर करेगा कि मैच के दिन पिच कैसी नजर आती है. पिच को अभी पानी दिया गया है और यह थोड़ी सॉफ्ट है. इसी वजह से अभी इसे पढ़ पाना मुश्किल है. अगर यह बड़ा स्कोर बनने वाली पिच है, तो हमें अपना स्तर बढ़ाना होगा.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply