Monday, February 23, 2026
Cricket

अफ्रीका से मिली हार के बाद भड़के भारतीय कोच, कहा अब सुपर 8 से होगी इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी

अफ्रीका से मिली हार के बाद भड़के भारतीय कोच, कहा अब सुपर 8 से होगी इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी
अफ्रीका से मिली हार के बाद भड़के भारतीय कोच, कहा अब सुपर 8 से होगी इस खिलाड़ी की टीम इंडिया से छुट्टी

भारतीय टीम (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ आज बेहद खराब प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब नजर आई. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के इस मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने 188 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया इस विश्व कप में पहली बार आल आउट हुई, टीम इंडिया (Team India) सिर्फ 111 रनों पर आलआउट हुई.

भारत के लिए सिर्फ शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 42 रनों की पारी खेली. भारत के हार के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशे (Ryan Ten Doeschate) प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और भारत के हार पर बात की. भारतीय कोच ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Team India के कोच ने बताया भारत के हार की वजह

साउथ अफ्रीका के सामने 76 रनों से मिली हार के बाद भारतीय टीम (Team India) के सहायक कोच रयान टेन डोएशे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने भारत की खराब शुरुआत के बारे में बात की और कहा

“हमें सोचना होगा. पिछले 5 मैचों में से 4 बार पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ने शुरुआत की और हर बार हमने विकेट खोया. हमें हर पारी की शुरुआत एक विकेट के साथ नहीं करनी है. इससे अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बनता है. टीम में अनुभव की काफी कमी है. हमें एक स्थिर टीम चाहिए. इन खिलाड़ियों ने पहले भी कमाल किया है. सभी खिलाड़ी शानदार हैं.”

भारतीय कोच ने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) की अब बाकी के मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) में वापसी होने वाली है. रयान टेन डोएशे ने कहा कि

“सवाल यह है कि आप कॉम्बिनेशन के साथ बने रहेंगे, या बदलाव करेंगे? क्या आप उन लोगों के साथ बने रहेंगे, जिन्होंने पिछले 18 महीनों में कमाल किया है और अभी उतने रन नहीं बनाए हैं? या फिर हम बदलाव करके संजू सैमसन को लाएं. संजू भी शानदार खिलाड़ी हैं और उनके आने से हमारे पास एक दाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में होगा. मुझे भरोसा है कि अगले दो महत्वपूर्ण मैचों से पहले ये सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होगा.”

अभिषेक या तिलक में से 1 की छुट्टी तय

भारतीय टीम (Team India) में संजू सैमसन की वापसी अब तय मानी जा रही है, संजू सैमसन की अगर टीम इंडिया में वापसी होती है, तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने 4 मैचों में 3 में डक किया है, जबकि पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो 15 रन बनाकर चलते बने.

वहीं बात अगर तिलक वर्मा की करें तो वो स्पिन गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. अभिषेक शर्मा को टीम मैनेजमेंट कुछ और मौके देकर तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को बाकी के सुपर 8 के मैचों में मौका दे सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply