Wednesday, March 11, 2026
Gazab

भारत तीसरी बार बना टी20 चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया!..!

भारत तीसरी बार बना टी20 चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया!..
भारत तीसरी बार बना टी20 चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया!..

भारत टी20 विश्व कप का चैंपियन
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

India vs New Zealand, T20 World Cup Final IND vs NZ 2026 : टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 255 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड के नौ विकेट गिरे
न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बुमराह ने जेम्स नीशम और मैट हेनरी के बाद मिचेल सैंटनर के क्लीन बोल्ड किया। भारत चैंपियन बनने से एक विकेट दूर है। बुमराह ने इससे पहले रचिन रवींद्र को आउट किया था।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिरे
न्यूजीलैंड को बुमराह ने 16वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो झटके दिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर नीशम और अगली गेंद पर मैट हेनरी को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल सैंटनर और फर्ग्यूसन क्रीज पर हैं। भारत खिताब से दो विकेट दूर है।

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड को छठा झटका
न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 124 के स्कोर पर छठा झटका लगा। अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह 11 गेंद में 17 रन बना सके। अक्षर की यह तीसरी सफलता रही। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 128 रन है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply