Thursday, February 19, 2026
Cricket

IND vs SA मैच में आपस में भिड़ेंगे 2 सगे भाई, अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बनाएंगे एक दूसरे के खिलाफ रणनीति

IND vs SA मैच में आपस में भिड़ेंगे 2 सगे भाई, अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बनाएंगे एक दूसरे के खिलाफ रणनीति
IND vs SA मैच में आपस में भिड़ेंगे 2 सगे भाई, अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बनाएंगे एक दूसरे के खिलाफ रणनीति

IND vs SA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 की सभी टीमें फाइनल हो चुकी हैं. भारत (Team India) के ग्रुप में भारतीय टीम के अलावा साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team), वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) और जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Cricket Team) को जगह मिली है. भारतीय टीम (Team India) अब इस संस्करण की शुरुआत 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करने वाली है.

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में 2 भाई अपनी-अपनी टीम को जीताने के लिए मैदान में उतरने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से किसकी टीम बाजी मारती है.

IND vs SA मैच में आपस में भिड़ेंगे दोनों भाई

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद में होना है. भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) हैं, वहीं उनके भाई एल्बी मोर्केल, साउथ अफ्रीका के स्पेशलिस्ट कोचिंग कंसल्टेंट के रूप में काम कर रहे हैं. अब इन दोनों भाईयों का सामना आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में होना है. ये दोनों ही सगे भाई हैं, एल्बी मोर्केल जहां बड़े भाई हैं, वहीं मोर्ने मोर्केल छोटे भाई हैं.

इस टी20 विश्व कप में दोनों ही भाई पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. 22 फरवरी को एक दूसरे के खिलाफ खेलने को लेकर जब एल्बी मोर्केल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि

“मुझे लगता है कि मेरी मां हमसे ज्यादा टेंशन में हैं. वह नहीं जानती कि किसका सपोर्ट करना है, भारत का या साउथ अफ्रीका का.”

साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके हैं दोनों भाई

साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के लिए ये दोनों ही भाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, अगर इन दोनों के आंकड़े पर नजर डालें तो एल्बी मोर्केल ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मोर्ने मोर्केल के बड़े भाई एल्बी मोर्केल तेज गेंदबाजी आलराउंडर थे, एल्बी मोर्केल गेंद के अलावा बल्ले से भी लंबे-लंबे छक्के जड़ने में माहिर थे.

वहीं मोर्ने मोर्कल ने साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं. मोर्ने मोर्केल की शानदार गेंदबाजी के आगे कई बल्लेबाज नतमस्तक नजर आते थे. कोचिंग में भी दोनों का करियर अब तक अच्छा रहा है. मोर्ने मोर्केल को साल 2024 में गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच बनाया गया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply