Sunday, February 15, 2026
CricketIndiaTrending

IND vs PAK: दुनिया के सामने फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाई औकात

IND vs PAK: दुनिया के सामने फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाई औकात
IND vs PAK: दुनिया के सामने फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिखाई औकात

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम (Team India) ने आज एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

भारतीय टीम (Team India) ने टॉस हारने के बाद अपनी टीम में 2 बदलाव किया है. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आज सरेआम दुनिया के सामने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है. एक बार फिर पूरी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती हुई है.

Suryakumar Yadav ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ

भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए आए, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस दौरान पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नही मिलाया और वो भारतीय कप्तान को देखते ही रह गए.

ये पहला मौका नहीं है, जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती की है. सूर्यकुमार यादव ने इसकी शुरुआत एशिया कप 2025 में किया था और 3 मैचों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाया था.

पाकिस्तान ने बॉयकॉट वापस लेने के लिए रखी थी हाथ मिलाने की शर्त

1 फरवरी को पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देने का बहाना बनाते हुए भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में आज का मैच खेलने से मना कर दिया था, इसके बाद आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की 10 फरवरी को लाहौर में मीटिंग हुई, इस मीटिंग में पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ शर्ते रखीं, उसमे रेवेन्यु बढ़ाने से लेकर हाथ मिलाने और द्विपक्षीय सीरीज खेलने की मांग रखी गई थी.

हालांकि आज भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत के मंसूबे जाहिर कर दिए हैं कि आतंक का साथ देने वालो के साथ आईसीसी टूर्नामेंट तो खेल लेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का दोस्ताना रिश्ता नही रखेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अपने एक चाल से ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरेआम बेइज्जती कर दी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply