Monday, March 9, 2026
CricketIndiaTrending

IND vs NZ: टॉस हारते सूर्यकुमार यादव ने बदल दिया प्लान, बताया क्यों कुलदीप यादव को नही दिया फाइनल के लिए मौका!

IND vs NZ: टॉस हारते सूर्यकुमार यादव ने बदल दिया प्लान, बताया क्यों कुलदीप यादव को नही दिया फाइनल के लिए मौका!
IND vs NZ: टॉस हारते सूर्यकुमार यादव ने बदल दिया प्लान, बताया क्यों कुलदीप यादव को नही दिया फाइनल के लिए मौका!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम (Team India) इस ट्रॉफी को जीतकर 3 आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) पहली बार ख़िताब अपने नाम करना चाहेगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का फैसला किया है और इसी के साथ ही प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है. टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को दी चुनौती

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को चुनौती देते हुए कहा कि

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हालात काफी अच्छे लग रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देखते हैं इससे कुछ फर्क पड़ता है या नहीं और कोशिश करते हैं कि उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोक सकें जिसे हासिल किया जा सके. लड़के अच्छे हैं, इसीलिए तो हम खेल रहे हैं. वाकई, सेमीफाइनल एक शानदार मौका है और इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा. यह सबसे बड़ा मंच है और सभी तैयार हैं. मैककॉन्ची नहीं खेल रहे हैं, डफी खेल रहे हैं.”

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने बताया क्यों नही किया टीम में बदलाव

भारतीय टीम (IND vs NZ) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बावजूद कहा कि वो पहले बल्लेबाजी करने से खुश हैं. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“पहले बल्लेबाजी करने में हमें खुशी है क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सेमीफाइनल या फाइनल में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. अब यह इतिहास बन चुका है, नया विश्व कप शुरू हो रहा है और हम इसके लिए उत्साहित हैं. मैदान पूरी तरह से तैयार दिख रहा है, बस टॉस बाकी है और उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे. हमारी टीम वही रहेगी.”

IND vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टीम इंडिया – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply