
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में भारतीय टीम (Team India) का सामना न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) से हुआ, भारतीय टीम ने इस फाइनल मुकाबले को एकतरफा मुकाबले में अपने नाम किया. भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम को 96 रनों से हराकर तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रनों पर आलआउट हुई.
संजू, अभिषेक और ईशान किशन ने काटा Team India के लिए बवाल
भारतीय टीम (Team India) जब पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पारी की शुरुआत की, अभिषेक शर्मा ने आज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) बल्लेबाजी के लिए आए और संजू सैमसन के साथ मिलकर उन्होंने भारत के स्कोर को 15 ओवरों में 203 रनों तक पहुंचाया. इसके बाद संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद उसी ओवर में ईशान किशन भी 54 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए.
इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपना खाता तक नही खोल सके, जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 13 गेंदों में 18 रनों की धीमी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 6 गेंदों में 8 रन बनाए, वहीं शिवम दुबे (Shivam Dube) ने अंत में न्यूजीलैंड के गेंदबाजो की खबर ली, उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रनों की नाबाद पारी खेली.
न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ टिम साइफर्ट और मिचेल सैंटनर ने बनाए रन
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन और टिम साइफर्ट ने पारी की शुरुआत की, फिन एलेन सिर्फ 5 रनों पर जीवनदान मिलने के बावजूद अपनी पारी को बड़ा नही कर सके और 9 रनों के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल को अपना विकेट गंवा बैठे, इसके बाद रचिन रविंद्र को जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई, इसके बाद अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को 5 रनों पर पवेलियन भेजा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को 9 रनों पर आउट किया.
न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ ओपनर बल्लेबाज टिम साइफर्ट अर्द्धशतक लगा सके, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें पवेलियन भेजा, वहीं मिचेल सैंटनर जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली थी, जसप्रीत बुमराह ने स्टंप उखाड़ पवेलियन की राह दिखाई. इन दोनों के अलावा सिर्फ डेरिल मिचेल ही 17 रनों तक पहुंच सके, बाकि के बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सके और कीवी टीम सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई.
प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह के इस फैसले से जीता Team India
भारतीय टीम (Team India) के इस विश्व कप की जीत के असली हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर से ज्यादा भारतीय चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को जाता है, जिन्होंने चयनकर्ता का पदभार संभालने के बाद घरेलू क्रिकेट में जाकर मैच देखे और ईशान किशन एवं मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप में शामिल किया, ईशान किशन के आने से टीम इंडिया (Team India) की बल्लेबाजी काफी मजबूत हुई और भारतीय टीम ने घर पर लगातार दूसरी बार विश्व कप अपने नाम कर लिया है.
ALSO READ:




