Saturday, February 21, 2026
IndiaTrending

भारत के इसˈ गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर लोग करते हैं एक-दूसरे से बातˌ

भारत के इसˈ गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर लोग करते हैं एक-दूसरे से बातˌ
भारत के इसˈ गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर लोग करते हैं एक-दूसरे से बातˌ

भारत एक बहुत ही अद्भुत और विशाल देश है। भारत अपनी विविधता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। भारत में विविधता बहुत ज़्यादा देखने को मिलती है। धर्म, भाषा, संस्कृति, परम्परा और मौसम के हिसाब से भी भारत काफ़ी विविध है। जहाँ दक्षिण भारत में पूरे साल एक जैसा मौसम रहता है और गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ती है। वहीं कश्मीर के लोग पूरे साल ठंड में अपना जीवन बिताते हैं। कई बार कश्मीर के कुछ इलाक़ों में गर्मी के मौसम में भी बर्फ़ पड़ती है। इसी बात से आप भारत की विविधता के बारे में जान सकते हैं।

इसके अलावा भारत पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए भी जाना जाता है। भारत की संस्कृति पूरी दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यहाँ अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग परम्पराएँ देखने को मिलती हैं। भारत में कई धर्म, जाति, समुदाय के लोग मिलकर रहते हैं, इसलिए कई परम्पराएँ देखने को मिलती हैं। सभी धर्म की अपनी कुछ परम्पराएँ और मान्यताएँ होती हैं। लोग अपना जीवन इन्ही परम्पराओं और मान्यताओं के हिसाब से व्यतीत करते हैं। बाहर के लोगों को भारत की यह चीज़ बहुत ही आकर्षक लगती है।

भारत में इसके अलावा कई और भी चीज़ें हैं, जिसकी वजह से यह पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाए हुए है। जब भारत में अंग्रेज़ आए थे। तब उन्होंने इसे सँपेरों का देश कहा था। क्योंकि भारत में साँप बहुत ज़्यादा पाए जाते हैं और एकमात्र भारत ही ऐसा देश है जहाँ सँपेरे रहते हैं। भारत में लोग साँप की पूजा भी करते हैं और साँपों को दूध पिलाने की परम्परा भी भारत में ही देखी जाती है। सभ्यता की शुरुआत के साथ ही भाषाओं का भी शुरुआत हुआ था। लोगों ने अपनी बात को एक-दूसरे तक पहुँचाने के लिए भाषाएँ बनायी।

गाँव के लोग बोलते नहीं बल्कि बजाते हैं सीटी:

अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि जब उन्हें किसी से कुछ कहना होता है तो वह बोलकर अपनी बात को दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाँव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ लोग अपनी बात को कहने के लिए किसी भाषा का नहीं बल्कि सीटी का इस्तेमाल करते हैं। जी हाँ यहाँ के लोग किसी से कुछ कहने के लिए बोलते नहीं है बल्कि सीटी बजाते हैं और सामने वाला समझ जाता है कि व्यक्ति क्या कहना चाहता है। यह सुनकर आपको भले ही हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिलकुल सच है।

व्हिसलिंग विलेज के नाम से मशहूर है यह गाँव:

असली हैरानी तो तब होगी जब आप यह जानेंगे कि हम जिस गाँव की बात कर रहे हैं, वह कहीं और नहीं बल्कि भारत में ही स्थित है। इस गाँव को व्हिसलिंग विलेज के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के अनुसार हम जिस गाँव की बात कर रहे हैं वह उत्तर-पूर्व भारत के मेघालय राज्य की हसीन वादियों में बसा हुआ है। इस गाँव का नाम कांगथान है। इस गाँव के लोग किसी को बुलाने के लिए सीटी बजाते हैं और सामने वाला व्यक्ति समझ जाता है कि किसे बुलाया जा रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गाँव में ख़ासी जनजाति के लोग रहते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply