Monday, February 23, 2026
Gazab

पहले हफ्ते में ही कंपनी को लगा दिया 2 लाख का चूना, 100% डिस्काउंट कोड बनाकर कर्मचारी फरार!..

पहले हफ्ते में ही कंपनी को लगा दिया 2 लाख का चूना, 100% डिस्काउंट कोड बनाकर कर्मचारी फरार!..
पहले हफ्ते में ही कंपनी को लगा दिया 2 लाख का चूना, 100% डिस्काउंट कोड बनाकर कर्मचारी फरार!..

Viral News: स्टार्टअप की दुनिया में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होता है. लेकिन जरा सोचिए, अगर वही भरोसा पहले ही हफ्ते में टूट जाए तो? दिल्ली की एक उभरती स्नीकर्स कंपनी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. दिल्ली बेस्ड स्नीकर्स डिजाइन हाउस Gully Labs के को-फाउंडर Arjun Singh ने X पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे एक नए कर्मचारी ने कंपनी को करीब 2 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ये काम इतने शातिर तरीके से किया गया कि उन्हें अब तक इसपर भरोसा नहीं हो रहा है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

क्या है पूरा मामला?
एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए अरुण सिंह ने बताया, उन्होंने कुछ महीने पहले एक CS (कस्टमर सपोर्ट) प्रोफेशनल को हायर किया था. सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन जॉइन करने के पहले ही हफ्ते में उस कर्मचारी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरी टीम को हैरान कर दिया.

अरुण सिंह के मुताबिक, कर्मचारी ने कंपनी के सिस्टम में 100% डिस्काउंट वाले कई कूपन कोड बना लिए. इन कोड्स का इस्तेमाल कर उसने अपने दोस्तों और परिवार के नाम पर करीब 2 लाख रुपये के स्नीकर्स ऑर्डर कर दिए. यानी कंपनी के प्रोडक्ट फ्री में बाहर जाने लगे और किसी को भनक तक नहीं लगी. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि ऑर्डर करने के कुछ ही दिनों बाद वह कर्मचारी नौकरी छोड़कर चला गया.

अब, जब कंपनी को गड़बड़ी का एहसास हुआ और जांच की गई, तब जाकर पूरा मामला सामने आया. इसके बाद उस पूर्व कर्मचारी से संपर्क किया गया. शुरुआत में उसने सहयोग करने की बात कही और कुछ जूते वापस भी किए. लेकिन आधे से ज्यादा जूते इस्तेमाल हो चुके थे, तो कुछ वापस ही नहीं मिले. इसके बाद मामला और उलझ गया. जब कंपनी ने बाकी प्रोडक्ट वापस करने या पैसे भरने को कहा, तो पूर्व कर्मचारी ने उल्टा लीगल नोटिस भेजना शुरू कर दिया और ‘हैरासमेंट’ का आरोप लगा दिया.

इस पूरी घटना ने Gully Labs को अंदर तक हिला दिया. अब कंपनी ने अपने इंटरनल सिस्टम, डिस्काउंट कोड एक्सेस और ऑर्डर मॉनिटरिंग को और ज्यादा सख्त कर दिया है.

इधर, इस कहानी ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है. कई लोगों का कहना है कि स्टार्टअप्स को सिर्फ ग्रोथ पर नहीं, बल्कि सिस्टम कंट्रोल और एथिक्स पर भी बराबर ध्यान देना चाहिए. तो किसी ने इसे ‘लो ट्रस्ट सोसाइटी की समस्या’ बताया. नेटिजन्स का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी लापरवाही से कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ती डिजिटल कंपनियों के लिए यह एक सीख है कि ग्रोथ के साथ-साथ कंट्रोल और मॉनिटरिंग भी उतनी ही जरूरी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply