Wedding DJ Dispute : प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Pratapgarh Baraat Fight Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब डीजे बंद कराने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया। घटना दिलिपापुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार निवासी अमित गुप्ता की बारात यहां आई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जलपान और द्वारपूजा की रस्मों के बाद रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक और बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया।
डीजे बंद होने पर शादी में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
डीजे बंद करने की बात पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई देता है। झड़प के दौरान भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
इस घटना में लल्लू गुप्ता, शुभम गुप्ता (35), रामजी मोदनवाल (50) और कौशल कुमार (42) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डीजे संचालक रामजी मोदनवाल को भी कुछ लोगों ने दौड़ाकर गाली-गलौज की।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर दो नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



