Tuesday, March 17, 2026
Business

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर; ये काम नहीं किया तो बंद हो सकता है आपका बैंक खाता!..

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर; ये काम नहीं किया तो बंद हो सकता है आपका बैंक खाता!..
PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर; ये काम नहीं किया तो बंद हो सकता है आपका बैंक खाता!..

Punjab National Bank : पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. इसमें लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को बंद करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है. बैंक द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ऐसे खाते जिनमें पिछले तीन वर्षों से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ है और जिनमें शेष राशि भी शून्य है. उन्हें जल्द ही बंद किया जा सकता है.

बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने पर जोर
बैंक ने स्पष्ट किया है कि ये कदम बैंकिंग प्रणाली को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है. जिन खातों में लगातार तीन साल तक ग्राहक की ओर से कोई गतिविधि नहीं हुई है. उन्हें निष्क्रिय श्रेणी में रखा गया है. ऐसे खातों को बंद करने से पहले ग्राहकों को अपने खाते को सक्रिय कराने का अवसर दिया जा रहा है. PNB ने बताया है कि जिन ग्राहकों के खाते इस श्रेणी में आते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे 15 अप्रैल 2026 से पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर केवाईसी (Know Your Customer) दस्तावेज जमा कर अपने खाते को फिर से सक्रिय कर सकते हैं. KYC अपडेट कराने के बाद खाते को सामान्य रूप से संचालित किया जा सकेगा.

बैंक ने की बड़ी अपील
बैंक ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित समय सीमा तक केवाईसी जमा नहीं किया गया, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद ऐसे खातों को बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बंद कर दिया जाएगा. इसलिए ग्राहकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने खाते की स्थिति की जांच कर लें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें.

बैंक अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से निष्क्रिय खातों का प्रबंधन आसान होगा और बैंकिंग सर्विसेज की पारदर्शिता भी बढ़ेगी. अधिक जानकारी के लिए ग्राहकों को अपनी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करने या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की सलाह दी गई है. ग्राहकों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई अवश्य करें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply