Himachal Se: IMD Weather Alert: उत्तरपूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मौसम विभाग ने इस हफ्ते छिटपुट से लेकर भारी बारिश और गरजे के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान उत्तरपश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से आंधी, बारिश, गरजचमक और ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरपश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.
बारिश का अलर्ट
इसके प्रभाव से हिमालयी राज्यों के साथसाथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज हवाएं, गरजचमक और बारिश की संभावना बनी हुई है. पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है. दक्षिण गंगा बेसिन, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कहींकहीं यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी हो सकती है.
चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके चलते असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणपूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी आंधी और बारिश के आसार हैं.
मानसून कब पहुंचेगा केरलम?
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और अगले एकदो दिनों में मानसून केरलम पहुंच सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही 3 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरपश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे 3 से 5 जून के बीच जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी.



