
कल का मौसम 25 मार्च 2026: देश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से यूपी, बिहार, पंजाब समेत 12 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके कुछ जगहों पर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इस बारिश की वजह से पूरे मार्च में अब गर्मी से राहत रहेगी। दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ी राज्यों के लिए भी विशेष चेतावनी है। पूर्वी भारत के राज्यों में किसानों को आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचने की सलाह दी गई है। बिहार के कुछ जिलों में आंधी से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं कल यानी 25 मार्च को देश के अन्य राज्यों के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा…
देश के 12 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत ( दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड)
मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च को दिल्ली के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।
आईएमडी के मुताबिक 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च और 30 मार्च को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है।
पूर्वी भारत ( बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा)
मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी की चेतावनी है।
आईएमडी के मुताबिक 27 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की आंधी आने की संभावना है।
झारखंड में 25, 27 और 28 मार्च को मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 26 मार्च से एक बार फिर से बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जिन इलाकों में बारिश की संभावना है उनमें आईटीओ, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालका जी, रोहिणी, पालम, सागरपुर और उत्तम नगर शामिल हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक 27 मार्च से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें आगरा, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा और वाराणसी शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 27 मार्च और 28 मार्च को एक बार फिर से तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बिहार के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के जिन जिलों में कल बारिस की संभावना है उनमें नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को तेज बारिश -आंधी की चेतावनी है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल और स्पीति शामिल हैं। वहीं इस दौरान तेज हवा के झोंके भी चलेंगे। मनाली में कल का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक राजस्थान में 28 मार्च को बादल गरजने की और बारिश की प्रबल संभावना है। राजस्थान के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें श्रीगंगानगर, चुरू, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, जैसलमेर, बीकानेर और हनुमानगढ़ शामिल हैं। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पूर्वोत्तर भारत में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च से लेकर 28 मार्च का बारिश-तूफान की चेतावनी है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24, 25 और 28 मार्च को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है।





