Friday, February 20, 2026
Tips

अगर रेत परˈ दिखे ऐसा निशान तो तुरंत हो जाएं सावधान, मौत कर सकती है कभी भी हमला!ˌ

अगर रेत परˈ दिखे ऐसा निशान तो तुरंत हो जाएं सावधान, मौत कर सकती है कभी भी हमला!ˌ
अगर रेत परˈ दिखे ऐसा निशान तो तुरंत हो जाएं सावधान, मौत कर सकती है कभी भी हमला!ˌ

प्रकृति की खूबसूरती के बीच खतरे भी छिपे होते हैं. रेगिस्तान जैसे कठोर इलाकों में ये खतरे और भी घातक साबित हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चेतावनी दी गई है- “If you see these marks in the desert, RUN!” ये S-आकार के निशान रेत में बने पैटर्न नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे तेज और जहरदार सांपों में से एक साइडविंडर (Crotalus cerastes) के निशान हैं.

उत्तर अमेरिका के सोनोरन और मोहावे रेगिस्तानों में पाए जाने वाले इस सांप की खास साइडविंडिंग मूवमेंट रेत पर तेजी से सरकने का राज़ है. लेकिन फ्रेश ट्रैक दिखते ही सावधान होने की जरुरत है. इसका मतलब है कि सांप पास ही रेत में छिपा हो सकता है और हमला कभी भी हो सकता है. रेगिस्तान में हर साल कई लोग इन खतरनाक सांपों का शिकार बनते हैं.

रेत में भी फुर्तीले
जहां रेत में चलना काफी मुश्किल होता है, वहीं ये सांप काफी आसानी से रेत में सरकता है. वीडियो में दिखाया गया कि रेत पर J या S जैसे घुमावदार निशान बने हैं, जो साइडविंडर की खास चाल से बनते हैं. BBC Earth और YouTube के वीडियोज के अनुसार, यह सांप साधारण सरकने की बजाय शरीर को साइड में लहराता है, जिससे केवल दो पॉइंट्स रेत को छूते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे रेत फिसलती नहीं और सांप 18 मील प्रति घंटे की स्पीड से सरक सकता है. सांप रात में सक्रिय होता है और दिन में रेत में दफन हो जाता है. सिर्फ इसकी आंखें ऊपर रहती है.

बेहद खतरनाक है ये सांप
इस सांप की यही खासियत सबसे बड़ा खतरा भी है. इसे स्पॉट करना बेहद मुश्किल है. इसके बाइट से न्यूरोटॉक्सिन फैलता है, जो दर्द, सूजन और सांस की समस्या पैदा करता है. साइडविंडर एक प्रकार का रैटल्स्नेक है, जिसकी पूंछ पर रैटल होता है जो चेतावनी देता है. लेकिन रेगिस्तान में रेत की वजह से आवाज दब जाती है. Science Photo Library के अनुसार, यह लिजर्ड्स और रोडेंट्स का शिकार करता है. इसके बाइट घातक है- खासकर बच्चों या बूढ़ों के लिए. विकिपीडिया बताता है कि साइडविंडिंग केवल कुछ सांपों को आता है, जैसे सहारा हॉर्न्ड वाइपर या नमिब डेजर्ट एडर को.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply