Thursday, March 5, 2026
Cricket

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो फाइनल में होगी इस टीम की एंट्री, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो फाइनल में होगी इस टीम की एंट्री, जानिए क्या कहता है ICC का नियम
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो फाइनल में होगी इस टीम की एंट्री, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) से होना है. भारत ने सुपर 8 में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) से हारने के बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर दूसरे सेमीफाइनल में बारिश हुई तो कौन सी टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा.

ICC T20 World Cup 2026 में बारिश हुआ तो कैसे होगा फाइनलिस्ट का फैसला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के दोनों सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का ऐलान किया था, लेकिन पहला मैच बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो चूका है और न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब अगर बारिश की वजह से आज इंग्लैंड और भारत के बीच का सेमी फाइनल नही हो सका तो इसके लिए 1 दिन रिजर्व रखा गया है.

आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच को निर्धारित समय में ही खत्म करने का प्रयास किया जाएगा, भले ही कुछ ओवरों को कम करना पड़ जाए. मैच को पूरा करने के लिए आईसीसी ने एक्स्ट्रा समय भी दिया है. मैच के दिन 90 मिनट तो वहीं रिजर्व डे के दिन 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलने वाला है.

मैच का नतीजा निकलने के लिए दोनों ही टीमों को कम से कम 10 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी. अगर मैच के बीच में बारिश होती है, तो अगले दिन उसी ओवर से ही मुकाबला शुरू किया जाएगा.

IND vs ENG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply