Arshdeep Singh Fined: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने जुर्माना ठोका है. उन्हें न्यूजीलैंड के साथ खेले गए फाइनल मैच में की हरकत की सजा मिली है.
/newsnation/media/media_files/2026/03/10/india-pacer-arshdeep-singh-fined-for-breaching-icc-code-of-conduct-during-t20-world-cup-final-2026-03-10-15-56-14.jpeg)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रन से जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की. मगर, इस फाइनल मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच विवाद हुआ था, जिसे रोकने के लिए सूर्यकुमार यादव को बीच में आना पड़ा था. आईसीसी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी आचार संहिता का दोषी पाया गया और उनपर जुर्माना ठोका गया है.
अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के प्रथम स्तर के उल्लंघन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
अर्शदीप को आईसीसी खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण की कोई अन्य वस्तु) फेंकने से संबंधित है.
डिमेरिट प्वॉइंट भी जुड़े
जुर्माने के अलावा, अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक अवमूल्यन अंक भी जोड़ा गया है, क्योंकि 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध था. औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि भारतीय गेंदबाज ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया था.
लेवल 1 के उल्लंघन पर न्यूनतम दंड के रूप में आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड के रूप में खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं. जब कोई खिलाड़ी 24 महीनों के भीतर चार या अधिक डिमेरिट पॉइंट प्राप्त कर लेता है, तो उन्हें निलंबन पॉइंट में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया जाता है.
अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल के साथ की थी गलत हरकत
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई, जब अर्शदीप ने गेंद को फील्ड किया और आक्रामक तरीके से बल्लेबाज डेरिल मिशेल की ओर फेंका, जो उनके पैड पर लगी थी. न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. इस ओवर में अर्शदीप सिंह की एक गेंद को डेरिल मिशेल ने उनकी हाथ में ही खेल दिया. मिशेल विकेट से थोड़ा बाहर थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने गेंद को उनकी ओर मार दिया और मिशेल को गेंद लगी, जिसके बाद डेरिल मिशेल काफी गुस्से में अर्शदीप सिंह की ओर चिल्लाते हुए आए.
जिसके बाद अंपायर्स भी डेरिल मिशेल के पास पहुंचे और उनसे बात की. इसके बाद अंपायर्स ने काफी देर तक अर्शदीप सिंह से बात की. इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मिचेल मार्श के पास पहुंचे और उनसे बात की और माफी मांगी और ओवर खत्म होने पर मिशेल और अर्शदीप को हाथ मिलाते देखा गया.
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।/newsnation/media/media_files/2026/03/10/india-pacer-arshdeep-singh-fined-for-breaching-icc-code-of-conduct-during-t20-world-cup-final-2026-03-10-15-56-14.jpeg?w=750&resize=750,460&ssl=1)

/newsnation/media/media_files/2026/02/25/viral-video-2026-02-25-17-27-49.jpg?w=272&resize=272,170&ssl=1)

