Tuesday, March 24, 2026
CrimeIndiaTrending

‘उसकी जिद से परेशान हो गया था…’, राजस्थान में पत्नी की हत्या करने वाले का कबूलनामा, 5 साल पहले की थी लव मैरिज!

‘उसकी जिद से परेशान हो गया था…’, राजस्थान में पत्नी की हत्या करने वाले का कबूलनामा, 5 साल पहले की थी लव मैरिज!
‘उसकी जिद से परेशान हो गया था…’, राजस्थान में पत्नी की हत्या करने वाले का कबूलनामा, 5 साल पहले की थी लव मैरिज!

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र में गोधान की पहाड़ी पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी का सिर पत्थरों से कुचल दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.

घटना 21 मार्च की है. दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोधान की पहाड़ी पर एक महिला गंभीर हालत में पड़ी है. मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गुलप्सा के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली थी.

सीसीटीवी से खुला राज

जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो मृतका का पति नदीम गायब मिला. शक होने पर पुलिस ने कहराणी औद्योगिक क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में नदीम और गुलप्सा एक साथ पहाड़ी की ओर जाते दिखाई दिए, लेकिन लौटते समय नदीम अकेला था. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पीछा किया और उसे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से धर दबोचा.

33

जिद और मुकदमों का बोझ

पूछताछ में नदीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि 5 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद रहने लगा. गुलप्सा बीमार थी और उसका टीबी व रीढ़ की हड्डी का इलाज चल रहा था. नदीम उसे अपने परिवार के साथ रखना चाहता था, जबकि गुलप्सा इसके लिए तैयार नहीं थी.

विवाद इतना बढ़ा कि गुलप्सा ने नदीम के खिलाफ मध्य प्रदेश में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था, नदीम का कहना है कि वह उसकी रोज-रोज की जिद और कानूनी कार्रवाई से तंग आ चुका था. ईद के दिन हुए झगड़े के बाद उसने हत्या की साजिश रची और 21 मार्च को बहाने से उसे पहाड़ी पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply