Tuesday, February 10, 2026
CrimeIndiaTrending

सर्च कर रहा था पोर्न, वीडियो में गर्लफ्रेंड के साथ खुद को देखकर रह गया हैरान!

सर्च कर रहा था पोर्न, वीडियो में गर्लफ्रेंड के साथ खुद को देखकर रह गया हैरान!
सर्च कर रहा था पोर्न, वीडियो में गर्लफ्रेंड के साथ खुद को देखकर रह गया हैरान!

इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए एक व्यक्ति उस वक्त हैरान रह गया, जब एक वीडियो में उसने खुद को देखा। यह वाकया हुआ है हांगकांग के एरिक के साथ। एरिक साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चीन गया था। इसी दौरान दोनों एक होटल में रुके हुए थे, जब दोनों का हिडेन कैमरे से वीडियो बन गया। बाद में यह वीडियो, एक एडल्ट कंटेंट वाली साइट पर यह वीडियो अपलोड हो गया। बाद में एडल्ट कंटेंट सर्च करते हुए एरिक को जब यह वीडियो मिला तो वह शॉक्ड रह गए।

वीडियो फुटेज में क्या
वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि एरिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में जा रहा है। इसके बाद दोनों अपने बैग नीचे रखते हैं और इंटीमेट होने लगते हैं। दोनों को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहता कि होटल के कमरे में लगे एक हिडेन कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो रही हैं। बीबीसी के मुताबिक इस वीडियो को बिना दोनों के कंसेंट के एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद दुनिया में हजारों यूजर्स ने उनका वीडियो देखा।

अनुभव को बताया भयावह
एरिक ने इस अनुभव को बेहद भयावह बताया है। उसने कहा कि जब पहली बार उसने खुद को देखा तो यकीन नहीं हुआ। जब उसने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से बताई तो उसे लगा कि एरिक मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वीडियो देखा तो दहशत में आ गई। वह यह सोचकर डर गई कि उसे जानने वालों, दोस्तों, घरवालों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों ने पहले ही इस फुटेज को ऑनलाइन देख लिया है। वीडियो सामने आने के बाद कपल ने कुछ हफ्तों तक बात भी नहीं की। अब दोनों, जब भी बाहर जाते हैं, पहचान छुपाने के लिए हैट पहनते हैं। वहीं, होटलों से भरसक दूर रहने की कोशिश करते हैं।

बदल गई एरिक की राय
एरिक का कहना है कि इस अनुभव ने स्पाई-कैमरा पोर्नोग्राफी को लेकर उसकी राय पूरी तरह से बदल दी है। उसने कहा कि अब इस तरह का कंटेंट देखना बंद कर दिया है। उसने इन वेबसाइट्स पर जाना भी छोड़ दिया है। हां, एक बार उसने यह जरूर चेक किया था कि उसका और उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो अभी भी वहां है या नहीं। बता दें कि चीन में स्पाईकैम पोर्न चीन में दस साल से अधिक समय से है। जबकि वहां पोर्न कंटेंट बनाना और शेयर करना गैरकानूनी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे वीडियो आमतौर होटलों में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए जाते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply