Wednesday, February 11, 2026
Politics

मुझे याद नहीं, Jeffrey Epstein के आइलैंड पर क्यों गए? Trump के मंत्री Howard Lutnick के जवाब पर बवाल

मुझे याद नहीं, Jeffrey Epstein के आइलैंड पर क्यों गए? Trump के मंत्री Howard Lutnick के जवाब पर बवाल
अमेरिकी राजनीति में इन दिनों एक पुराना मुद्दा फिर से जाग गया है और इस बार इसने घेरा है डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक को। मामला जुड़ा है बदनाम सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से। लुटनिक साहब, जो कल तक कह रहे थे कि उनका एपस्टीन से सालों से कोई लेना-देना नहीं है, अब अपनी ही बातों में फंसते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने पेशी के दौरान लुटनिक ने पहली बार यह कुबूल किया कि वह 2012 में एपस्टीन के उस निजी कैरिबियन द्वीप (Little Saint James) पर गए थे, जिसे ‘पाप का टापू’ कहा जाता था। मजेदार बात यह है कि यह दौरा तब हुआ जब एपस्टीन को नाबालिगों के साथ गलत काम करने के जुर्म में सजा मिल चुकी थी।
 

लुटनिक ने सफाई देते हुए कहा, “मैं अपनी फैमिली वेकेशन पर नाव से जा रहा था। साथ में पत्नी, बच्चे और नैनी भी थे। हमने वहाँ बस एक घंटा रुककर लंच किया।” लेकिन जब सांसदों ने पूछा कि आखिर वह वहाँ गए ही क्यों, तो साहब का जवाब था— “मुझे याद नहीं कि हम वहाँ क्यों गए थे, बस गए थे।”
लुटनिक की मुश्किलें इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि सालों से वह एक ही राग अलाप रहे थे कि उन्होंने 2005 के बाद एपस्टीन से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। उन्होंने यहाँ तक कहा था कि न्यूयॉर्क में एक अजीब घटना (मसाज टेबल वाली कहानी) के बाद उन्होंने कसम खाई थी कि वह कभी एपस्टीन के साथ एक कमरे में नहीं बैठेंगे। अब 2012 के ‘लंच’ ने उनकी इस कसम और दावों की पोल खोल दी है।

क्या कहते हैं सरकारी दस्तावेज?

हाल ही में न्याय विभाग (DoJ) ने जो फाइलें सार्वजनिक की हैं, वे लुटनिक के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं हैं क्योंकि 23 दिसंबर, 2012 के  ईमेल रिकॉर्ड बताते हैं कि लुटनिक की पत्नी ने एपस्टीन के असिस्टेंट से संपर्क करके नाव खड़ी करने और लंच का इंतजाम करने को कहा था। डेटा के अनुसार 14 साल के दौरान उनके बीच करीब 10 ईमेल और 3 मुलाकातें दर्ज हैं।
 

इस खुलासे के बाद अमेरिकी संसद में हंगामा मच गया है। डेमोक्रेट रो खन्ना और रिपब्लिकन थॉमस मैसी—दोनों ने सुर में सुर मिलाते हुए लुटनिक के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि लुटनिक ने जनता और संसद से झूठ बोला और अपने रिश्तों को छुपाया। हालांकि, व्हाइट हाउस अभी भी लुटनिक के पीछे ढाल बनकर खड़ा है। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को अभी भी उन पर पूरा भरोसा है और वह टीम के “अहम सदस्य” हैं।
जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी करीब 35 लाख पन्नों की फाइलों ने पूरी दुनिया के रईसों और नेताओं की नींद उड़ा रखी है। लुटनिक तो बस एक नाम हैं, इस लिस्ट में कई बड़े बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज़ के नाम शामिल हैं। विपक्ष का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन अभी भी कई पन्नों को दबाकर बैठा है या उन्हें काट-छाँट (Redact) कर पेश कर रहा है।
लुटनिक का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, लेकिन राजनीति में “गलती” से ज्यादा भारी “झूठ” पड़ता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या यह ‘एक घंटे का लंच’ उनकी कुर्सी खा जाएगा?
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply