Friday, March 6, 2026
CrimeIndiaTrending

उन मुसलमानों को मुर्दा मानता हूं, खामेनेई की मौत पर इंदौर में क्या बोल गए मौलाना

उन मुसलमानों को मुर्दा मानता हूं, खामेनेई की मौत पर इंदौर में क्या बोल गए मौलाना
उन मुसलमानों को मुर्दा मानता हूं, खामेनेई की मौत पर इंदौर में क्या बोल गए मौलाना

ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर इंदौर सहित पूरे देश के शिया समुदाय में भारी शोक और आक्रोश है। लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किए। मौलानाओं ने चुप्पी साधने वाले मुस्लिम देशों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इंदौर के शिया समुदाय ने गहरा शोक और आक्रोश जताया है। देश में कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक लोग सड़कों पर उतरे और अमेरिका इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को मुस्लिम जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। कई शहरों में कैंडल मार्च निकाले गए और पुतले फूंके गए जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंदौर में तो मातम मनाते लोग रोते नजर आए।

जो मिट्टी के नीचे चला गया उसे मुर्दा मत समझना

इंदौर में मातम मनाते लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए एक मौलाना ने कहा- कुछ को लग रहा है कि वो चले गए तो बात खत्म हो गई तो शायद आपने कुरान नहीं पढ़ी। कुरान में कहा गया है कि वो जो मिट्टी के नीचे चला गया है उसे मुर्दा मत समझना… वो जिंदा है। वो जिंदा है जो जमीन के नीचे चला गया। मुर्दा वो हैं जो जमीन पर चल रहे हैं। ऐसे लोगों का जमीर इतना मुर्दा हो गया है कि जालिम के खिलाफ आवाज नहीं निकाल पा रहे हैं।

मैं तो खुद उन मुसलमानों को मुर्दा कह रहा हूं जिन्होंने…

मौलाना ने आगे कहा कि अमेरिका और इजराइल तो पहले से ही मुर्दा हैं। मैं तो खुद उन मुसलमानों को मुर्दा कह रहा हूं जिन्होंने अमेरिका और इजराइल को यह इजाजत दी जिसके बाद अमेरिका ने उनको अड्डों को अपना ठिकाना बनाया और वहां से हमले किए। ये मुसलमान हुकूमतों के हुक्मरान, ये सउदी, ये दुबई, ये यूएई क्यों खामोश बैठे हैं। इनकी जुबां पर क्यों ताला लगा हुआ है। अमेरिका और इजराइल से पहले ये लानत के हकदार हैं।

तुम्हें तलवे चाटना मुबारक हो हमें तो…

मौलाना ने आगे कहा कि यही दुबई वाले हैं जिन्होंने अमेरिका का साथ दिया। इस बयान पर भीड़ अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगती है। मौलाना आगे कहते हैं कि इन मुल्कों के हुक्मरान जाकर अमेरिकियों के तलवे चाटते हैं। तुम्हें तलवे चाटना मुबारक हो हमें तो शहादत का जाम मुबारक रहेगा। रहबर तो इस रमजान के पाक महीने में इमान से जाकर मिल गए लेकिन उनका पैगाम जिंदा है। उनके पैगाम को जिंदा रखना आपका काम है।

मध्य प्रदेश के 700 से अधिक यात्री यूएई में फंसें

वहीं इस तनाव के कारण मध्य प्रदेश के 700 से अधिक यात्री यूएई में फंस गए हैं। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल हैं। उड़ानें रद्द होने की वजह से ये लोग दुबई और शारजाह के हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर वहां बिगड़ते हालात और धमाकों की जानकारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए मदद की अपील की है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply