Wednesday, March 25, 2026
Politics

PM मोदी से मुझे बहुत फायदा हुआ, भारत जाऊंगा तो रेड कार्पेट पर होगा स्वागत…!..

PM मोदी से मुझे बहुत फायदा हुआ, भारत जाऊंगा तो रेड कार्पेट पर होगा स्वागत…!..
PM मोदी से मुझे बहुत फायदा हुआ, भारत जाऊंगा तो रेड कार्पेट पर होगा स्वागत…!..

Zakir Naik on Pm Modi: भगोड़ा करार दिया गया विवादित धार्मिक गुरु जाकिर नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई तरह की बातें कर रहा है. साथ ही उसने अपने भारत वापस आने से जुड़े सवाल के जवाब में बताया कि वो भारत कब आएगा?

वायरल होने वाला वीडियो ताजा नहीं है, बल्कि लगभग एक वर्ष पुराना है. जाकिर नाइक पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के साथ खास बातचीत की. इस दौरान नादिर ने सवाल किया कि क्या अब आपका इंडिया जाना मुमकिन है या नहीं? उन्होंने जवाब में कहा,’भारत जाना बहुत आसान है लेकिन वापस आ पाना बहुत मुश्किल है.’ नाइक ने आगे कहा कि अगर मैं जाऊंगा तो वो रेड कार्पेट देंगे और कहेंगे कि आओ लेकिन वो जेल में बैठा देंगे. क्योंकि उनकी लिस्ट में नंबर-1 टेररिस्ट तो जाकिर नाइक ही है.

PM मोदी से मुझे बहुत फायदा हुआ- जाकिर नाइक
नाइक ने कहा कि बड़ी तादाद में अगर गैर मुस्लिम, इस्लाम कबूल करेंगें तो जाहिर है कि मैं उनके लिए टेररिस्ट ही बन गया. जाकिर ने आगे कहा कि मुझपर बहुत आरोप लगाए लेकिन एक भी आरोप सही साबित नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी से मुझे बहुत फायदा भी हुआ है, हिजरत करने से मुझे बहुत फायदा भी हुआ, अल्लाह की यह प्लानिंग है और अल्लाह जो प्लानिंग करता है तो इस्लाम के दुश्मनों से भी अच्छे काम करवा लेता है.

भारत में मेरा रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत होगा
जाकिर ने कहा कि मोदी जी की वजह से ही आज मुझे हिंदुस्तान में हर कोई जानता है. उन्होंने समझाते हुए कहा कि पहले तो पूरी तरह मुस्लिम भी नहीं जानते थे लेकिन अब मुस्लिम तो छोड़िए, सभी गैर मुस्लिम भी मुझे जानते हैं, बहुत कम गैर मुस्लिम ऐसे होंगे, जो मुझे नहीं जानते होंगे. उन्होंने बताया कि दरअसल उनकी सबसे बड़ी दिक्कत यह नहीं थी कि गैर मुस्लिम लोग मेरे लेक्चर में आते थे, दिक्कत यह थी कि वो लोग इस्लाम से इतना प्रभावित हो जाते थे कि खुद भी इस्लाम कबूल कर लेते थे. इसी दौरान नादिर ने सवाल किया कि मतलब आप हिंदुस्तान नहीं जाएंगे? तो जवाब में जाकिर ने कहा,’नहीं ऐसा नहीं है, अगर मोदी नहीं रहा और नई गवर्नमेंट आएगी तो जरूर जाऊंगा.’

कौन है जाकिर नाइक?
जाकिर एक भारतीय इस्लामी प्रचारक और वक्ता है, जो खास तौर पर तुलनात्मक धर्म पर अपने भाषणों के लिए जाना जाता है. जाकिर ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) नाम की संस्था बनाई थी. एक टीवी चैनल भी बनाया था, जिसका नाम Peace TV था. वो अपने भाषणों में कुरान, हदीस और अन्य धर्मों की किताबों का हवाला देकर इस्लाम को समझाने की कोशिश करता है.

अभी कहां है जाकिर नाइक?
हालांकि साल 2016 में भारत सरकार ने जाकिर नाइक की संस्था IRF पर पाबंदी लगाई. साथ ही नाइक पर भड़काऊ भाषण और चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप लगे. NIA ने भी उसपर शिकंजा कसा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगले साल 2017 में जाकिर का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया, फिलहाल वो मलेशिया में रहता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply