Friday, February 27, 2026
Politics

‘मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..’, बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़!..

‘मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..’, बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़!..
‘मुझे दाढ़ी वालों से बहुत डर लगता है..’, बोले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़!..

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (25 फरवरी) को अपने गृह राज्य राजस्थान के चुरू जिले में पहुंचे. यहां वह पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और विधायक रहीं कमला कसवा से मिलने उनके घर गए. दरवाजे पर ही उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने गांव के ही एक शख्स से मजाकिया लहजे में कहा कि अच्छा हुआ अपने दाढ़ी नहीं रखी है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि दाढ़ी वालों को देखते ही मैं डर जाता हूं. मेरा ओएसडी भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है. हालांकि यह बात वह हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कह रहे थे. पू्र्व उपराष्ट्रपति का दाढ़ी वाला ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

सियासी गलियारों में खूब चर्चा
धनखड़ के दाढ़ी वाले बयान को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है. कोई इसे सामान्य बात बता रहा है तो किसी का कहना है कि इसके जरिए उन्होंने दाढ़ी रखने वाले एक वर्ग विशेष को टारगेट करने का काम किया है.

विपक्ष के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पार्टी के उन बड़े नेताओं पर निशाना साधने की कोशिश की है, जो दाढ़ी रखे हुए होते हैं. बहरहाल पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चुरू जिले के सादुलपुर इलाके में पूर्व सांसद के आवास पर तमाम लोगों से मिले. यहां उनकी आत्मीयता से बहुत से लोग प्रभावित भी हुए.

दाढ़ी वाला बयान खूब सुर्खियों में
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार चूरू के सादुलपुर पहुंचे हुए थे. यहां एक तरफ उनकी सहजता और सरलता की चर्चा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका दाढ़ी वाला बयान भी खूब सुर्खियों में है. वैसे यहां दाढ़ी रखे और टोपी लगाए हुए कुछ लोगों ने भी जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. सामने आए वीडियो में वह इन लोगों से भी बेहद आत्मीयता के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply