Wednesday, February 25, 2026
CricketIndiaTrending

मैं भारत की हार से खुश हूं… रवि शास्त्री के बयान से क्रिकेट जगत हैरान!..

मैं भारत की हार से खुश हूं… रवि शास्त्री के बयान से क्रिकेट जगत हैरान!..
मैं भारत की हार से खुश हूं… रवि शास्त्री के बयान से क्रिकेट जगत हैरान!..

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पहली हार के बाद जहां फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं, वहीं पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली इस हार से खुश हैं. शास्त्री ने ये भी कहा कि भारत के लिए ये झटका जरूरी था.

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. 188 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर ढेर हो गई. इस शर्मनाक हार से भारत का नेट रन रेट में बहुत खराब हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद रवि शास्त्री खुश हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

भारत की हार से क्यों खुश हैं रवि शास्त्री?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया पर काफी दबाव है. उनके लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना भी आसान नहीं है. हालांकि, पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने उम्मीद जताई है कि सूर्या एंड कंपनी वापसी करेगी और सेमीफाइनल में जगह बनाने में भी सफल होगी. रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू प्रोग्राम में कहा,

”मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया, खासकर उस टीम के खिलाफ जिसे वैसे भी सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. भारत को ये झटका लगना जरूरी था. इससे उन्हें आगे की रणनीति और टीम की संरचना पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. मुझे यकीन है कि वे वापसी करेंगे. उन्होंने इस अनुभव से सबक लिया होगा और अब वे किसी भी बात को हल्के में नहीं लेंगे.”

अक्षर पटेल को बाहर कर गंभीर-सूर्या ने की गलती?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बेंच पर रखा गया था. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वाशिंगटन सुंदर पर दांव खेला था जो फ्लॉप साबित हुआ. शास्त्री ने सुझाव दिया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अक्षर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें वाशिंगटन के साथ खिलाया जाना चाहिए.

पूर्व हेड कोच ने कहा, ”मुझे लगता है टीम मैनेजमेंट को अक्षर पटेल को वापस लाना ही होगा. अनुभव की बहुत जरूरत होती है. मेरा सुझाव है कि अगर हो सके तो दोनों गेंदबाजों को खिलाएं, ताकि आपके पास एक अतिरिक्त विकल्प रहे, क्योंकि किसी भी दिन कोई न कोई गेंदबाज खराब प्रदर्शन कर सकता है. उदाहरण के लिए, वरुण चक्रवर्ती कल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. इसलिए बैकअप की जरूरत होती है.”

26 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया
सुपर-8 में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया वापसी करने को बेताब होगी. गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई में उनका सामना जिम्बाब्वे से होगा. वहीं, सिकंदर रजा की टीम के लिए भी ये मुकाबला अहम है, क्योंकि पिछले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज ने बुरी तरह रौंदा था. 24 साल के लंबे इंतजार के बाद जिम्बाब्वे भारत में भारत के खिलाफ खेलने वाला है. आखिरी बार दोनों टीमों का आमना-सामना मार्च, 2002 में हुआ था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply